लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने प्रस्ताव पारित कर हांगकांग में चीन के मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा की

By भाषा | Updated: November 19, 2020 13:05 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 नवंबर अमेरिकी प्रतिनधि सभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर हांगकांग में मौलिक अधिकारों तथा आजादी को कमतर करने और चीन की ओर से हो रहे मानवाधिकार हनन की घटनाओं की निंदा की है ।

अमेरिकी सदन में बुधवार को ध्वनि मत से पारित इस प्रस्ताव में चीन सरकार की कार्रवाइयों की निंदा की गयी है औैर आरोप लगाया गया है कि इनसे हांगकांग की उच्च स्तर की स्वायत्तता एवं वहां के लोगों के मौलिक आधिकारों एवं आजादी का उल्लंघन हुआ ।

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा, ''आज सदन ने प्रस्ताव पारित कर कड़ा संदेश दिया है और चीन से मानवाधिकार हनन को समाप्त करने का आह्वान किया गया है। सदन द्विदलीय आधार पर हमेशा तिब्बत में धर्म और संस्कृति की स्वतंत्रता एवं हांगकांग में कानून के शासन के लिए लड़ाई लड़ेगा ।''

यह प्रस्ताव संयुक्त राज्य अमेरिका को हांगकांग के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया जताने के लिए सहयोगियों के साथ समन्वय करने की भी सलाह देता है ।

इसमें जोर दिया गया है कि चीन की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उसकी विश्वसनीयता कम करती है । प्रस्ताव में चीन एवं हांगकांग की सरकार से वह इस कानून को लागू करने अथवा कोई कार्रवाई करने से परहेज करने का आग्रह किया गया है जो हांगकांग के लोगों के अधिकारों को आंशिक रूप से या पूरी तरह से कम करता है, जो बेसिक कानून एवं संयुक्त घोषणा के तहत उन्हें प्रदान किया गया है।

प्रस्ताव में हांगकांग के घटनाक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति, विदेश मंत्री एवं वित्त मंत्री से सहयोगियों के साथ समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया गया है। इसमें हांगकांग के लिये संयुक्त राष्ट्र में विशेष दूत नियुक्त करना भी शामिल है ।

कांग्रेस के सदस्य क्रिस पप्पास ने कहा, ''चीन सरकार को निश्चित रूप से मानवाधिकारों के इसके भयावह उल्लंघन के लिये जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिये ।''

चीन ने हांगकांग में मानवाधिकारों एवं आजादी के उल्लंधन से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला