लाइव न्यूज़ :

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की सम्पादक बेरी वीज ने दिया इस्तीफा, उत्पीड़न और असहमत का आरोप

By भाषा | Updated: July 15, 2020 17:20 IST

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की संपादक बेरी वीज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते हुए उत्पीड़न और उनसे असहमत लोगों द्वारा प्रतिकूल माहौल बनाने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की विचार सम्पादक बेरी वीज़ ने सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है।इस्तीफा देते हुए उत्पीड़न और उनसे असहमत लोगों द्वारा प्रतिकूल माहौल बनाने का आरोप लगाया है।

न्यूयॉर्क: ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की विचार सम्पादक बेरी वीज़ ने सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा देते हुए उत्पीड़न और उनसे असहमत लोगों द्वारा प्रतिकूल माहौल बनाने का आरोप लगाया। प्रमुख पत्रकार एंड्रियू सुलिवन ने भी सामाजिक एवं नस्ली मामलों के बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए ‘न्यूयॉर्क मैगजीन’ से इस्तीफा दे दिया था।

सुलिवन एक रूढ़िवादी स्तंभकार हैं और वीज़ को कुछ लोगों द्वारा रूढ़िवादी माना जाता है, हालांकि वह खुद को मध्यमार्गी बताती हैं। वीज़ ने कहा, ‘‘ बौद्धिक जिज्ञासा ‘द टाइम्स’ में अब एक बोझ बन गई है।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘उल्टे, प्रेस में एक नयी आम सहमति बनी, शायद विशेषकर इस सामाचार पत्र में बनी कि सत्य अब सामूहिक खोज की प्रक्रिया नहीं, बल्कि चंद एक प्रबुद्धजन को पहले से मालूम रूढ़िवादिता है जिनका काम हर किसी को सूचित करना है।’’

उन्होंने कहा कि उनके सहकर्मियों ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया गया, और उन सहकर्मियों को इसका कोई डर नहीं था कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकती है। टाइम्स की ओर से उत्पीड़न के आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की गई।

प्रवक्ता एलीन मर्फी ने कहा, ‘‘ हम सहकर्मियों के बीच ईमानदार, खोज और सहानुभूतिपूर्ण संवाद के वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी के लिए आपसी सम्मान आवश्यक हैं।’’ 

टॅग्स :पत्रकारसमाचार-पत्र समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन राशि में किया इजाफा, अब हर महीने 6 हजार रुपये की जगह मिलेगी 15 हजार रुपये पेंशन की राशि

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा