लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में ताजा, स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों के लिए किसान बाजारों की बढ़ी भूमिका

By भाषा | Updated: August 1, 2021 16:07 IST

Open in App

(एडना लेडेस्मा और अलफोंसो मोरल्स, यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन)

मैडिसन (अमेरिका), एक अगस्त (द कन्वरसेशन) कई अमेरिकियों के लिए देश में अनुमानित 9,000 किसान बाजारों में एक में ताजा स्थानीय खाद्य पदार्थ खरीदना गर्मियों के दिनों में शानदार अनुभव होता है। ये बाजार महज खरीदारी के लिए सिर्फ अच्छे सुविधाजनक स्थान नहीं हैं, बल्कि पिछले 18 महीनों में इसने कोविड-19 महामारी के कारण खाद्य आपूर्ति में आए अंतराल को भी पाटा है।

महामारी की शुरुआत में कई किसान बाजार बंद हो गए। लेकिन कई बाजार जल्द ही राज्य या स्थानीय दिशा-निर्देशों के तहत फिर से खुल गए, जिसमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और अन्य सावधानियों का पालन करना अनिवार्य बनाया गया। जब किराने की दुकान की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गई, तब स्थानीय खाद्य पदार्थों में उपभोक्ता की दिलचस्पी बढ़ गई, साथ ही खरीदारी के दौरान कोरोना वायरस के संपर्क में आने की चिंता भी। लेकिन किसान बाजार के प्रबंधकों ने तेजी से हालात के मुताबिक बदलाव किया, पहले से पैक किए गए सामान और घर तक सामान पहुंचाने जैसे विकल्पों की शुरुआत की गयी।

दरअसल, कई बाजारों में 2020 में अब तक की सबसे बेहतर बिक्री हुई। समृद्ध खरीदार स्थानीय खाद्य पदार्थ खरीदने में अधिक रुचि रखते थे, जबकि कम आय वाले खरीदार संघीय सरकार के पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम जैसे लाभों का उपयोग करने में सक्षम थे।

किसान सदियों से अमेरिका में सार्वजनिक बाजारों में अपना माल बेच रहे हैं। वहीं, 20वीं सदी के मध्य में कई अमेरिकी शहरों ने बड़े पैमाने पर खुदरा दुकानों को जगह देने के लिए फुटपाथ के विक्रेताओं को बेदखल या दरकिनार कर दिया। लेकिन 1970 और 80 के दशक में, मध्यवर्गीय समुदायों और उपनगरों में किसान बाजार फिर से दिखने लगे। यह रुझान बर्कले, कैलिफोर्निया और मैडिसन, विस्कॉन्सिन जैसे शहरों में सबसे स्पष्ट था। लोगों में किसान बाजार और स्थानीय रूप से उत्पादित खाद्य पदार्थ के इस्तेमाल के लिए रुझान बढ़ा। उपभोक्ता बचपन से उन्हें याद स्वादों का आनंद लेना चाहते थे और उत्पादकों की एक नई पीढ़ी पारिस्थितिक रूप से अनुकूल किसान विधियों को सीख रही थी और उन्हें आजमा रही थी।

उदाहरण के लिए 2019 तक शिकागो में पूरे शहर में 27 बाहरी किसान बाजार थे, जो भोजन के साथ कपड़े और फर्नीचर जैसे सामान बेचते थे। कुछ शहरों ने बाहरी बाजारों के लिए मेला आयोजित किए जाने वाले मैदानों और अन्य स्थानों को फिर से तैयार किया।

पिछले 15 वर्षों में खाद्य असुरक्षा को कम करने के लिए किसान बाजार महत्वपूर्ण जरिया बन गए हैं। भोजन की पहुंच को मापने वाले अधिकांश अध्ययन दो कारकों पर ध्यान केंद्रित करते हैं: खाद्य स्रोतों से घरों की निकटता और परिवहन तक पहुंच। खाद्य स्रोतों में सुपरमार्केट, डिस्काउंट स्टोर, किसान बाजार और खाद्य पेंट्री शामिल हो सकते हैं। इन विकल्पों में से, उपभोक्ता ज्यादातर सुपरमार्केट और किसान बाजारों में स्वस्थ भोजन खरीदते हैं।

21वीं सदी के लिए किसान बाजार

जैसा कि महामारी फैलने के बाद दिखा, किसान बाजार ने विनाशकारी घटनाओं के दौरान समुदायों के लिए अधिक लचीलापन तरीका अपनाया। बाजारों को अधिक प्रभावी और कुशल बनाने में मदद करने के लिए काम हो रहा है ताकि वे अपने समुदायों में और भी बड़ी भूमिका निभा सकें। अगली बार जब आप किसी किसान बाजार में जाएं, तो मक्के और खीरे की उपलब्धता देखें। आप एक ऐसा संगठन देखेंगे जो स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा दे रहा है, स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है और लोगों को एक साथ ला रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी