लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया पहले वाली सुनवाई से छोटी होगी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 12:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ फरवरी (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की ऐतिहासिक प्रक्रिया इस हफ्ते शुरू होने वाली है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य चाहते हैं कि इसमें यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हुए भीड़ के हिंसक हमले के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया जाए वहीं रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य इस प्रक्रिया के जल्द से जल्द खत्म होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

संसद भवन पर हमले की घटना के लगभग एक महीने बाद, मंगलवार को महाभियोग आरंभ होगा। इस बार प्रक्रिया के पहले की कार्यवाही के समान जटिल होने और लंबा चलने की संभावना नहीं है, जिसमें एक वर्ष पहले ट्रंप बरी हो गए थे। तब उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने यूक्रेन पर इस बात के लिए दबाव बनाया है कि वह उनके तत्कालीन प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन को विवादों में घसीटे।

इस बार ट्रंप ने छह जनवरी की रैली में अपने समर्थकों से ‘‘लड़ने’’ के लिए आह्वान किया था और यूएस कैपिटल में उसके बाद जो हुआ वह सारी दुनिया ने देखा। संभव है कि इस बार भी ट्रंप बेदाग निकल आएं लेकिन इस बार सुनवाई पहले के मुकाबले आधे ही वक्त में खत्म होने की उम्मीद है।

कार्यवाही के बारे में अभी सीनेट के नेताओं के बीच विस्तार से बातचीत चल रही है। ऐसा अनुमान है कि इस दौरान कम संख्या में गवाहों को बुलाया जाएगा क्योंकि अभियोजक और बचाव पक्ष के वकील सीधे सीनेटरों से बात करेंगे। अनेक सीनेटर उस हमले के साक्षी रहे हैं और अपनी सुरक्षा की खातिर उन्हें वहां से भागना पड़ा था।

बचाव पक्ष के वकीलों ने ट्रंप की गवाही का अनुरोध अस्वीकार कर दिया है।

ट्रंप अमेरिका के ऐसे पहले राष्ट्रपति होंगे जिन्हें दो बार महाभियोग की प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। वह ऐसे पहले राष्ट्रपति होंगे जिन्हें व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद सुनवाई का सामना करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'