लाइव न्यूज़ :

चीन के शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकार की स्थिति की व्यापक समीक्षा की जानी चाहिए: संरा

By भाषा | Updated: February 26, 2021 21:15 IST

Open in App

जिनेवा, 26 फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि चीन के शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकार की स्थिति की “स्वतंत्र और व्यापक” समीक्षा की जाने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि चीन में कार्यकर्ताओं, वकीलों और मानवाधिकार के रक्षकों पर झूठे मामले चलाकर उन्हें बंदी बनाया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त मिचशेल बैशलेट ने कहा कि उनका कार्यालय, शिनजियांग की यात्रा के लिए “परस्पर सहमति वाले बिंदुओं” पर काम कर रहा है।

सितंबर 2018 में मानवाधिकार आयुक्त का पद संभालने से पहले से ही बैशलेट की शिनजियांग यात्रा की योजना बनाई जा रही थी।

विश्व भर में मानवाधिकार की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को अपना नियमित ब्योरा देते हुए बैशलेट ने चीन के विषय पर चर्चा की।

उन्होंने कोविड-19 की रोकथाम के लिए चीन की सराहना की लेकिन यह भी कहा कि “राष्ट्रीय सुरक्षा और कोविड-19 के नाम पर मौलिक अधिकार और नागरिक स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि हांगकांग में विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए छह सौ से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है।

चीन के शिनजियांग में मुस्लिम उइगर समुदाय और अन्य लोगों को हिरासत केंद्र में रखे जाने से कई महीनों से वैश्विक समुदाय में रोष है लेकिन बैशलेट के कार्यालय और चीनी अधिकारियों के बीच बैशलेट की यात्रा को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?