लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के चुनाव आयोग के प्रमुख सू ची की पार्टी को भंग करने को लेकर विचार करेंगे

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:16 IST

Open in App

नेपीता, 21 मई (एपी) म्यांमा की सेना द्वारा नियुक्त केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि उनकी एजेंसी कथित चुनावी धोखाधड़ी में संलिप्तता के लिए आंग सांग सू ची की पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी को भंग करने और उसके नेताओं पर राजद्रोह का आरोप लगाने पर विचार करेगी।

सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी पहली बार 2015 में जबर्दस्त बहुमत के साथ सत्ता में आई थी और पिछले साल नवंबर में हुए आम चुनावों में उसने पिछली बार की तुलना में और अधिक बहुमत हासिल किया था। पार्टी सत्ता में अपना दूसरा कार्यकाल फरवरी में शुरू ही करने वाली थी कि सेना ने तख्तापलट करके हुकूमत अपने हाथ में ले ली और सू ची समेत सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों और पार्टी के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

जुंटा नेता वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलाइंग ने तख्तापलट को सही ठहराने के लिए चुनावी धांधली का हवाला दिया और कहा कि मतदाता सूची में जबर्दस्त धांधली की गई थी। सेना समर्थित यूनियन सॉलिडेरिटी एवं डेवलपमेंट पार्टी ने भी इन्हीं आरोपों को दोहराया है। उसे चुनाव में जबर्दस्त नुकसान उठाना पड़ा था।

हालांकि, स्वतंत्र पर्यवेक्षकों ने बड़े पैमाने पर अनिमियतता के आरोपों को खारिज किया है।

राजनीतिक पार्टियों को चुनाव व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार की बैठक में बुलाया गया था। बैठक में केंद्रीय चुनाव आयोग के अध्यक्ष थेइन सोई ने कहा कि पिछले साल चुनाव की जांच जल्द पूरी हो जाएगी और जांच में सामने आया है कि सू ची की एनएलडी ने चुनाव में बढ़त हासिल करने के लिए सरकार के साथ अवैध तरीके से काम किया है।

उन्होंने कहा, “ हम जांच करेंगे और विचार करेंगे क्या पार्टी को भंग कर देना चाहिए और क्या आरोपियों को राजद्रोही के तौर पर दंडित करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'