लाइव न्यूज़ :

फ्लॉयड परिवार 2.70 करोड़ डॉलर में समझौता करने पर सहमत हुआ

By भाषा | Updated: March 13, 2021 09:58 IST

Open in App

मिनीयापोलिस (अमेरिका), 13 मार्च (एपी) पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में परिवार द्वारा दायर दीवानी मुकदमे को निपटाने के लिए मिनीयापोलिस नगर प्रशासन, फ्लॉयड परिवार को 2.7 करोड़ डॉलर (करीब 196 करोड़ रुपये) देने पर सहमत हो गया है।

यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब हत्या के आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई के लिए ज्यूरी के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।

परिषद के सदस्यों ने समझौते पर चर्चा के लिए निजी तौर पर परिवार से मुलाकात की और इसके बाद सार्वजनिक बैठक कर इस भारी-भरकम राशि के भुगतान पर मुहर लगाई। यह राशि दो साल पहले एक श्वेत महिला की पुलिस द्वारा की गई हत्या के मामले में भुगतान की गई दो करोड़ डॉलर की राशि से अधिक है।

फ्लॉयड परिवार के वकील बेन क्रम्प ने इसे दीवानी मुकदमे में सबसे बड़ा समझौता करार दिया और शहर के नेताओं को जॉर्ज फ्लॉयड के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्रम्प ने कहा, ‘‘न्याय की यात्रा लंबी होने वाली है। न्याय की यात्रा में यह पहला कदम है। यह समझौता बताता है कि जॉर्ज फ्लॉयड उससे बेहतर के हकदार थे जो 25 मई 2020 (हत्या) को हुआ।’’

उल्लेखनीय है कि फ्लॉयड की हत्या के बाद 'जॉर्ज फ्लॉयड की जिंदगी मायने रखती है' के नाम से प्रदर्शन हुए और 'अश्वेत की जिंदगी मायने रखती है' के नाम से इसके खिलाफ दुनिया भर में प्रदर्शन हुए।

फ्लॉयड के भाई फिलोनोइस फ्लॉयड ने कहा, ‘‘ मेरा भाई नहीं है लेकिन वह मेरे दिल में है। अगर वह मुझे वापस मिलता है तो मैं इसे (राशि) लौटा दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'