लाइव न्यूज़ :

भारत से कोविड टीके की पहली खेप कंबोडिया पहुंची

By भाषा | Updated: March 2, 2021 23:43 IST

Open in App

नोम पेन्ह (कंबोडिया), दो मार्च (एपी) कंबोडिया ने मंगलवार को भारत से कोरोना वायरस टीके की 3,24,000 खुराक की पहली खेप प्राप्त की जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोवैक्स पहल का हिस्सा है।

कंबोडिया ने आबादी के बड़े हिस्से को टीका लगाने के लक्ष्य के साथ अपने टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार किया है।

स्वास्थ्य मंत्री माम बुनहेंग ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविशील्ड टीके की खेप प्राप्त करने के लिए हवाई अड्डे पर थे। प्रधानमंत्री हुन सेन को बृहस्पतिवार को पहली खुराक दी जाएगी।

कंबोडिया, में अभी तक किसी भी मरीज की वायरस से मौत नहीं हुई। देश ने सात फरवरी को चीन-उत्पादित टीके की 6,00,000 खुराक की पहली खेप प्राप्त की थी जो बीजिंग द्वारा दान दी जाने वाली 10 लाख खुराकों का हिस्सा है।

देश ने 10 फरवरी को हुन सेन के बेटों, सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों को टीके लगाकर अपने टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल