लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के पहले एशियाई पोस्टमास्टर-जनरल भारतीय मूल के एम बाला सुब्रमणियन का निधन

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:00 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, पांच फरवरी सिंगापुर के पहले एशियाई पोस्टमास्टर-जनरल और भारतीय मूल के एक दिग्गज समुदायिक नेता एम बाला सुब्रमणियन का उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी मिली।

द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक, वह 103 वर्ष के थे और 5 मार्च को 104 वर्ष के हो जाते।

रिपोर्ट के अनुसार, सुब्रमणियन का बुधवार शाम उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार में 87 वर्षीय पत्नी सुमित्रा बाला सुब्रमणियन, एक बेटी और दो नातिन हैं।

उनके निधन से एक दिन पहले ही सुब्रमणियन और उनकी पत्नी ने अपनी शादी के 55 साल पूरे होने का जश्न मनाया था।

वह अपने अंतिम दिनों में जापानी भाषा सीख रहे थे।

रिपोर्ट में उनकी पत्नी के हवाले से कहा गया है, ‘‘वह बेहद पढ़ते थे और उनको कविता बहुत पसंद थी। वह उमर खय्याम की कविताओं के बहुत बड़े प्रशंसक थे।’’

सुब्रमणियन 1936 में औपनिवेशिक डाक सेवा विभाग में परिवीक्षाधीन क्लर्क के रूप में सार्वजनिक सेवा से जुड़े थे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, उन्होंने ब्रिटेन में दो साल की छात्रवृत्ति पर डाक प्रणाली का अध्ययन किया। कुछ वर्षों तक वहाँ काम करने के बाद, वह 1955 में डाक सेवा विभाग में सहायक लेखानियंत्रक बनकर लौटे।

नीलांजना सेनगुप्ता द्वारा लिखी गई सुब्रमणियन की जीवनी, ‘सिंगापुर, माय कंट्री’ का अनावरण जुलाई 2016 में तत्कालीन उप प्रधानमंत्री थर्मन शनमुगरत्नम ने फुलर्टन होटल में किया था।

1957 में वह सिंगापुर के पहले स्थानीय डाक लेखानियंत्रक बने।

वह 1967 में पहले एशियाई पोस्टमास्टर-जनरल बने, जो मुख्य कार्यकारी अधिकारी के समकक्ष होता है। वह 1971 में सेवानिवृत्त होने तक इस पद पर रहे। 1965 में सिंगापुर के पहले राष्ट्रपति दिवंगत यूसुफ इशाक ने उन्हें लोक सेवा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला