लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड: बंदूकधारी ने मॉल में कम से कम 20 लोगों को मार डाला, कई लोगों को बचाया गया

By भाषा | Updated: February 9, 2020 02:20 IST

हमलावर एक सैनिक है जिसका नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा है। इस बात की आशंका है कि हमलावर खौफजदा भीड़ के बीच छिप सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबंदूकधारी ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है और ‘‘क्या मुझे आत्मसमर्पण करना चाहिए’’ एवं ‘‘ कोई भी मौत से नहीं बच सकता’’ जैसी बातें लिखी हैं। फेसबुक वीडियो में (बाद में जिसे हटा दिया गया) हमलावर सेना का हेलमेट पहने हुए खुली जीप में सवार है और कहा रहा, ‘‘ मैं थक गया हूं... मैं अब उंगलियों को और नहीं दबा सकता।’’ वीडियो में वह अपने हाथ से बंदूक ट्रिगर का निशान बनाता दिखता है।

थाईलैंड के एक मॉल में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर कम से कम 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। सशस्त्र पुलिस ने कई दर्जन लोगों को मॉल के भीतर से बचाया है।

हमलावर एक सैनिक है जिसका नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा है। इस बात की आशंका है कि हमलावर खौफजदा भीड़ के बीच छिप सकता है।

पुलिस ने बताया कि सबसे पहले गोलीबारी दोपहर को सेना की बैरक में शुरू हुई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि पुलिस, सैन्य कमांडो और शॉर्प शूटरों ने टर्मिनल 21 मॉल को घेर लिया है। बंदूकधारी ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है और ‘‘क्या मुझे आत्मसमर्पण करना चाहिए’’ एवं ‘‘ कोई भी मौत से नहीं बच सकता’’ जैसी बातें लिखी हैं।

फेसबुक वीडियो में (बाद में जिसे हटा दिया गया) हमलावर सेना का हेलमेट पहने हुए खुली जीप में सवार है और कहा रहा, ‘‘ मैं थक गया हूं... मैं अब उंगलियों को और नहीं दबा सकता।’’ वीडियो में वह अपने हाथ से बंदूक ट्रिगर का निशान बनाता दिखता है।

टॅग्स :थाईलैंडक्राइमआतंकी हमलालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा