लाइव न्यूज़ :

हाफिज सईद ने पाक रक्षा मंत्री से कहा माफी मांगो, नहीं तो करेंगे 10 करोड़ की मानहानि का केस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 6, 2018 17:58 IST

पाकिस्तान ने आतंकी हफीज सईद के संगठन जमात-उद-दावा पर चंदा लेने पर रोक लगा दी है।

Open in App

पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा हाफिज सईद ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तागीर पर 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा किया है। पाकिस्तानी सरकार ने जमात-उद-दावा पर चंदा या दान लेने पर रोक लगा दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप लगाने के बाद पाक ने ये फैसला लिया था। 

हाफिज सईद साल 2008 में मुंबई में हुए आतकंवादी हमले का मास्टरमाइंड है। हाफिज सईद के वकील एके डोगर ने पाक रक्षा मंत्री को भेजे नोटिस में कहा है, "मैं आपसे (मंत्री दस्तगीर) से मेरे मुवक्किल (हाफिज सईद) से 14 दिन के अंदर लिखित माफी मांगने का अनुरोध करता हूँ, आपको भविष्य में एहतियात बरतने का भी वादा करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 500 के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा जिसमें दो साल तक की जेल हो सकती है।"

पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा और फलाह-ई-इंसानियत (एफआईएफ) इत्यादि संगठनों के चंदा या दान लेने पर सोमवार (एक जनवरी) को रोक लगायी थी। रोक लगाने के साथ ही पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा था कि ये कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि "आतंकवादी स्कूली बच्चों पर दोबारा गोलीबारी न कर सकें।"

हाफिज सईद के वकील ने दावा किया है कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान से सईद और जमात-उद-दावा की छवि को गहरा धक्का पहुंचा है हाफिज सईद के वकील ने दावा किया है कि सईद और जमात-उद-दावा का आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से कोई संबंध नहीं है। लश्क-ए-तैयबा को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानहाफिज सईदअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल