लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के एक सैन्य अस्पताल पर हुए आतंकी हमले में दो नवजात समेत 14 की मौत, भारत ने आतंकी हमले की कड़ी भर्त्सना की

By भाषा | Updated: May 13, 2020 04:42 IST

सैन्य अस्पताल के अलावा, एक अन्य हमले में आत्मघाती हमलावर ने नानगहर प्रांत में एक मृतक के अंतिम संस्कार को निशाना बनाया जिसमें कम से कम 24 लोगों की जान चली गयी और 68 अन्य घायल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि माताओं, नवजात शिशुओं तथा शोक मना रहे परिवारों पर यह हमला भयावह है तथा मानवता के विरूद्ध अपराध है।भारत ने कहा है कि हम मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और जो लोग घायल हुए हैं उनके शीर्घ स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

नयी दिल्ली: भारत ने अफगानिस्तान में एक सैन्य अस्पताल, एक मृतक के अंतिम संस्कार और सैन्य जांच चौकी को निशाना बनाकर किए गये विभिन्न आतंकवादी हमलों की मंगलवार को कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे महिलाओं एवं बच्चों सहित निर्दोषों के विरूद्ध ‘‘बर्बर’’ कृत्य करार दिया। आतंकवादियों ने काबुल के एक जच्चा-बच्चा अस्पताल पर मंगलवार को हमला किया जिसमें दो नवजात शिशु और उनकी माताओं सहित 14 लोगों की जान चली गयी।

एक अन्य हमले में आत्मघाती हमलावर ने नानगहर प्रांत में एक मृतक के अंतिम संस्कार को निशाना बनाया जिसमें कम से कम 24 लोगों की जान चली गयी और 68 अन्य घायल हो गये। यह इस्लामिक स्टेट संगठन की सक्रियता वाला क्षेत्र है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत दश्त ए बार्ची अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड, नानगहर प्रांत में एक मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार तथा लघमान प्रांत में एक सेना जांच चौकी पर महिलाओं एवं बच्चों सहित निर्दोष नागरिकों पर किए गये बर्बर आतंकवादी हमले की कड़ी भर्त्सना करता है।’’

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि माताओं, नवजात शिशुओं तथा शोक मना रहे परिवारों पर यह ‘‘निदंनीय’’ हमला भयावह है तथा मानवता के विरूद्ध अपराध है। बयान में कहा गया, ‘‘हम मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और जो लोग घायल हुए हैं उनके शीर्घ स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

 इसमें कहा गया कि आतंकवाद के इस प्रकार के निरंतर होने वाले कृत्यों को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता। इसमें यह भी कहा गया कि इस प्रकार के घृणित कृत्यों को अंजाम देने वालों और इसके प्रायोजकों को कानून के शिकंजे में लाकर उनकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता लाने के उसके प्रयासों में वहां के लोगों, सुरक्षा बल और सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है। बयान में कहा गया, ‘‘रमजान का पवित्र माह उपवास, प्रार्थना और विचार करने का समय होना चाहिए।’’

इसमें कहा गया,‘‘हम आह्वान करते हैं कि आतंकवादी हिंसा पर तुरंत रोक लगनी चाहिए तथा अफगानिस्तान में कोरोना वायरस के प्रसार के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति से निबटने के लिए सहयोग किया जाना चाहिए।’’ 

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना