लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका में आतंकवाद, अस्थिरता सुरक्षा परिषद को इस बात की याद दिलाते हैं कि कार्रवाई की छूट क्यों नहीं मिलनी चाहिए: जयशंकर

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:14 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 19 मई भारत ने बुधवार को कहा कि अफ्रीका के सामने बाकी दुनिया की तरह आने वाली आतंकवाद और अस्थिरता की समस्याएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इस बात की याद दिलाती हैं कि कट्टरपंथ के केंद्र बन गये क्षेत्रों को छूट के साथ कार्रवाई करने की अनुमति क्यों नहीं दी जानी चाहिए।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक खुले विचार-विमर्श के दौरान अपने संबोधन में कहा कि अफ्रीका में शांति और सुरक्षा पर खुली बहस की पहल समय पर की गयी है जिसमें महामारी से उबरते हुए विवाद की जड़ों पर ध्यान केंद्रित करना है।

जयशंकर ने ‘अफ्रीका में शांति और सुरक्षा: अफ्रीका में महामारी से उबरते हुए संघर्ष के मूल कारणों पर ध्यान केंद्रित करना’ विषय पर कहा, ‘‘बाकी दुनिया की तरह अफ्रीका के सामने भी आतंकवाद और अस्थिरता की समस्याएं हैं। यह सुरक्षा परिषद को इस बात की याद दिलाता है कि कट्टरपंथ के केंद्र बन गये क्षेत्रों को छूट के साथ कार्रवाई की अनुमति क्यों नहीं मिलनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण सूडान, सोमालिया, आबेयी, पश्चिमी सहारा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में भारत की शांतिरक्षण मौजूदगी के माध्यम से अफ्रीका को भारत का समर्थन व्यक्त किया गया है।’’

जयशंकर ने कहा कि भारत सतत वित्तपोषण के साथ अफ्रीका में आतंकवाद निरोधक कार्रवाई को समर्थन करने के लिए अध्याय सात के तहत आदेश के लिए महासचिव के आह्वान का समर्थन करता है।

विदेश मंत्री ने भारत और अफ्रीका के बीच मजबूत तथा गहन एकजुटता को रेखांकित किया और कहा कि यह वैश्विक दक्षिण के बंधन को झलकाता है।

उन्होंने कहा कि भारत-अफ्रीका फोरम शिखरवार्ता के माध्यम से, जी77 और गुट-निरपेक्ष आंदोलन में नयी दिल्ली की करीबी साझेदारी व्यक्त की गयी है। जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में ही करीबी संबंध पूरी तरह जाहिर हैं।

उन्होंने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता से अफ्रीका को अलग करने के फैसले को दु:खद बताया।

जयशंकर ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए लगातार अफसोस की बात है कि अफ्रीका की आवाज को सबसे महत्वपूर्ण संस्थान में उसका उचित हक नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'