लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में अमेरिका का ड्रोन अटैक, हक्कानी नेटवर्क कमांडर के सहित 3 ढेर

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 24, 2018 18:18 IST

अमेरिका की इस कार्रवाई को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का पाकिस्तान को सबक सिखाने के तौर पर देखा जा रहा है।

Open in App

अमेरिका ने बुधवार 24 जनवरी को पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर के आतंकी अड्डो पर हमले किए हैं। इस हमले में क्कानी नेटवर्क के कमांडर सहित तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। पाक चैनल डॉन के मुताबिक हक्कानी नेटवर्क कमांडर एहसान उर्फ खवैरी और उसके दो सहयोगी उत्तरी वजीरिस्तान में एक हमले के दौरान मारे गए हैं। बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि अमेरिका की ओर से यह ड्रोम हमला अफगान शरणार्थियों से संबंधित एक घर को निशाना बनाकर किया गया, जहां पर ये आतंकी रह रहे थे। अमेरिका ने पाक के FATA क्षेत्र पर हमला किया है। अमेरिका की इस कार्रवाई को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का पाकिस्तान को सबक सिखाने के तौर पर देखा जा रहा है। ट्रंप ने इस साल के शुरू में कहा था कि पाकिस्तान को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। आतंकी गतिविधियों पर कार्रवाई नहीं करने के कारण ट्रंप ने इस्लामाबाद को लताड़ भी लगाई थी और वॉशिंगटन से उसे मिलने वाली को पूरी तरह से रोक दी थी।  बता दें कि 2018 में अमेरिका की ओर से पाक पर ड्रोन से यह दूसरा हमला था। इससे पहले 17 जनवरी को भी पाक-अफगान बॉर्डर पर अमेरिका ने हमला किया था। जिसमें एक आतंकी मारा गया था। डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा नई अफगान नीति की घोषणा के बाद से ही पाकिस्तान आतंकियों पर अमेरिका लगातार  कार्रवाई कर रहा है। 

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तानडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा