लाइव न्यूज़ :

कुख्यात आतंकी फजलुल्लाह को अमेरिकी ड्रोन ने बनाया निशाना, 32 करोड़ रुपए था इनाम!

By भारती द्विवेदी | Updated: June 15, 2018 08:59 IST

TTP Chief Mullah Fazlullah killed:13 जून को कुनार प्रांत में आतंकवाद विरोधी हमले हुए थे। जिसमें मुल्ला को निशाना बनाया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून: आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लीडर मुल्ला फजलुल्लाह मारा गया है। खबरों की माने तो टीटीपी के लीडर के ठिकाने पर अमेरिकन ड्रोन ने हमला किया था। जिसमें उसकी मरने की खबर आ रही है। अमेरिकी सेना के अधिकारी ने ड्रोन हमले की पुष्टि 'वॉइस ऑफ अमेरिका' से की है। सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल मार्टिन ओ' डोनेल ने वॉइस ऑफ अमेरिका से बात करते हुए बताया है कि 13 जून को कुनार प्रांत में आतंकवाद विरोधी हमले हुए थे। जिसमें मुल्ला को निशाना बनाया गया था। कुनार आफगानिस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर पर है।

बयान में कहा गया है कि अमेरिकी बल अफगान सरकार द्वारा तालिबान के साथ किए गए संघर्ष विराम का पालन कर रही है। हालांकि अमेरिकी मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक फजलुल्लाह को निशाना बनाकर यह हमला किया गया।

कौन है मुल्ला फजलुल्लाह?

मुल्ला तहरीक-ए-तालिबान का मुखिया है। उसने कई आतंकी साजिशों को अंजाम दिया है। मुल्ला ने ही 2012 में नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई पर हमला करवाया था। साल 2014 में मुल्ला ने पाकिस्तान के पेशावर में एक आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला करवाया था। जिसमें लगभग 150 बच्चों की मौत हुई थी। इसके अलावा मुल्ला ने 2010 में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कॉयर में भी हमला करने का प्लान बनाया था, लेकिन उसका वो प्लान सफल  नहीं हो पाया था। अमेरिका ने मुल्ला के ऊपर 50 लाख डॉलर के इनाम की भी घोषणा कर रखा है। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार कई आक्रामक अभियान के बाद तहरीक - ए - तालिबान को पाकिस्तान से खदेड़ दिया गया जिसके बाद फजलुल्लाह ने अफगानिस्तान में शरण ले ली

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल