लाइव न्यूज़ :

अमीरों पर एकमुश्त 99 फीसदी कर लगाएं, उससे गरीबों के लिए कोरोना टीकों का निर्माण करें, ऑक्सफैम की दुनियाभर की सरकारों से अपील

By विशाल कुमार | Updated: January 17, 2022 11:04 IST

एक रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक महामारी के दौरान पर्याप्त वित्तीय संसाधन के कारण अमीरों को फायदा हुआ है। वहीं, गरीब देशों को, उन तक टीकों की असमान पहुंच के कारण कोविड-19 के दौरान नुकसान झेलना पड़ा, जो (टीके) अधिकतर अमीर देशों को मिले।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक असमानता से निपटने के प्रयास के तहत ‘ऑक्सफैम’ ने ऐसा करने का आग्रह किया है।वैश्विक महामारी के दौरान पर्याप्त वित्तीय संसाधन के कारण अमीरों को फायदा हुआ है।वैश्विक महामारी अरबपतियों के लिए अप्रत्याशित रूप से लाभदायक साबित हुई है।

लंदन: गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाले संगठन 'ऑक्सफैम’ ने सोमवार को तमाम सरकारों से दुनिया के अरबपतियों पर एकमुश्त 99 प्रतिशत कर लगाने और उस धन का इस्तेमाल गरीबों के लिए व्यापक स्तर पर कोविड-19 रोधी टीकों का निर्माण के लिए करने की अपील की। ‘ऑक्सफैम’ के मुताबिक, उसने वैश्विक असमानता से निपटने के प्रयास के तहत ऐसा करने का आग्रह किया है, जो कोरोना वायरस के कारण और बढ़ गई है।

‘ऑक्सफैम’ ने इस सप्ताह विश्व आर्थिक मंच की राजनीतिक एवं व्यावसायिक नेताओं की ऑनलाइन बैठक में हुई चर्चा की जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार एक रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान पर्याप्त वित्तीय संसाधन के कारण अमीरों को फायदा हुआ है।  वहीं, गरीब देशों को, उन तक टीकों की असमान पहुंच के कारण कोविड-19 के दौरान नुकसान झेलना पड़ा, जो (टीके) अधिकतर अमीर देशों को मिले।

‘ऑक्सफैम इंटरनेशनल’ की कार्यकारी निदेशक गैब्रिएला बुशेर ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी अरबपतियों के लिए अप्रत्याशित रूप से लाभदायक साबित हुई है। जब सरकारों ने बचाव पैकेज की घोषणा की और सभी के लिए अर्थव्यवस्था बेहतर करने के वास्ते अर्थव्यवस्था तथा वित्तीय बाजारों में खरबों लगाए गए, तब उससे हुआ पूरा फायदा अरबपतियों को मिला।’’

बुशेर ने कहा कि टीका निर्माण वैश्विक महामारी की सफलता की कहानियों में से एक है, लेकिन ‘‘अमीर देशों ने टीकों की जमाखोरी की है’’, जो ‘फार्मास्युटिकल’ एकाधिकार सुरक्षित रखना चाहते हैं।

समूह ने कहा कि 10 सबसे धनी लोगों पर एकमुश्त 99 प्रतिशत कर लगाने से 800 अरब डॉलर मिल सकते हैं और इसका इस्तेमाल कई सामाजिक कार्यों के लिए किया जा सकता है।

बुशेर ने कहा कि इस पैसे से ‘‘ पूरी दुनिया के लिए टीकों का भुगतान सक्षम होगा, सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम जलवायु परिवर्तन के नुकसान की भरपाई करने में भी सक्षम होंगे और ऐसी नीतियां बना पाएंगे जो लिंग आधारित हिंसा से निपटने में कारगर हों।’’

टॅग्स :ऑक्सफैमकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा