लाइव न्यूज़ :

नाइजर की राजधानी नियामे में टैंकर ट्रक में धमाका, 58 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 20:43 IST

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग ट्रक से लीक हो रहे पेट्रोल को जमा करने की कोशिश कर रहे थे तभी धमाका हो गया। नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मदोउ इस्सोफोउ ने राजधानी में अस्पताल में कुछ घायलों का हाल चाल जाना।

Open in App
ठळक मुद्देधमाके से जले हुए ट्रक के टुकड़े, मोटरसाइकिलें और मलबा सड़क पर फैल गए। स्थानीय व्यापारी ने कहा, ‘‘मोटरसाइकिल चालक और लोग ट्रक के आसपास थे जब अचानक उसमें धमाका हो गया। मैंने कम से कम 40 लोगों को मृत देखा।’’

नाइजर की राजधानी नियामे में टैंकर ट्रक में धमाका होने से 58 लोगों की मौत हो गई। ट्रक पलटने के बाद भीड़ उसमें से लीक हो रहा तेल जमा करने लग गई उसी समय उसमें धमाका हो गया। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने सोमवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप आरएन1 मार्ग पर रविवार रात को हुए धमाके से जले हुए ट्रक के टुकड़े, मोटरसाइकिलें और मलबा सड़क पर फैल गए।

आग लगने से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। प्रेजीडेंसी ने एक बयान में कहा कि धमाके में 58 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय व्यापारी ने कहा, ‘‘मोटरसाइकिल चालक और लोग ट्रक के आसपास थे जब अचानक उसमें धमाका हो गया। मैंने कम से कम 40 लोगों को मृत देखा।’’

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग ट्रक से लीक हो रहे पेट्रोल को जमा करने की कोशिश कर रहे थे तभी धमाका हो गया। नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मदोउ इस्सोफोउ ने राजधानी में अस्पताल में कुछ घायलों का हाल चाल जाना।

टॅग्स :बम विस्फोटबमसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

क्राइम अलर्टDelhi: लोधी रोड, झंडेवालान से लेकर रोहिणी तक, दिल्ली की कई स्कूलों को मिली धमकी; बम डिस्पोजल स्क्वॉड की जांच जारी

क्राइम अलर्टWest Bengal: कोलकाता में 2 गुटों में हिसंक झड़प, बमबारी और गोलीबारी से दहशत; 10 गिरफ्तार

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

क्राइम अलर्टBomb Threat in Schools: दिल्ली से लेकर पंजाब तक..., स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब-हरियाणा सचिवालय में भी आया धमकी भरा मेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा