लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: तालिबान ने रूस को दी सुरक्षा की गारंटी, कहा-काबुल में स्थित रूसी दूतावास को कुछ नहीं होने देंगे

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:19 IST

Open in App

 रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने रविवार को कहा कि तालिबान ने काबुल में रूसी दूतावास की सुरक्षा की गारंटी का वादा किया है। समाचार एजेंसी ‘तास’ ने तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन के हवाले से कहा कि संगठन के ‘‘रूस के साथ अच्छे संबंध’’ हैं और ‘‘रूस तथा अन्य दूतावासों के कामकाज के लिए सुरक्षित परिस्थितियां सुनिश्चित करने की नीति है।’’

अफगानिस्तान मामलों के रूस के दूत ने रविवार को कहा कि काबुल में रूसी दूतावास को खाली कराने की कोई योजना नहीं है। जमीर काबुलोव ने ‘इंटरफैक्स’ समाचार एजेंसी से कहा कि रूसी दूतावास और उनके कर्मचारी ‘‘शांतिपूर्वक अपना काम कर रहे हैं।’’

राजधानी काबुल में तालिबान के प्रवेश करने के बीच ये खबरें आयी हैं। तालिबान का कहना है कि उनकी ताकत के बल पर राजधानी पर कब्जा जमाने की कोई योजना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'