लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने आत्मघाती हमलावरों की प्रशंसा की, उनके परिवारों को पैसे दिए और जमीन देने का वादा किया

By विशाल कुमार | Updated: October 20, 2021 15:34 IST

तालिबान के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कार्यकारी गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने अपने भाषण में शहीदों और मुजाहिदीन के जिहाद और बलिदानों की प्रशंसा की और उन्हें इस्लाम और देश का नायक कहा. आत्मघाती हमलावरों के परिवारों को कपड़े, 10,000 अफगानी (111 डॉलर) और जमीन देने का वादा किया.

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने अपने भाषण में शहीदों और मुजाहिदीन के जिहाद और बलिदानों की प्रशंसा की.परिवारों को कपड़े, 10,000 अफगानी (111 डॉलर) देने के साथ जमीन देने का वादा किया गया.

काबुल: पूर्ववर्ती अफगान सरकार और उसके पश्चिमी सहयोगी देशों के खिलाफ युद्ध लड़ते हुए मरने वाले आत्मघाती हमलावरों की तालिबान ने प्रशंसा की है और उनके परिवारों को नकद राशि देने के साथ जमीन देने का प्रस्ताव दिया है. तालिबान  के गृह मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, तालिबान के कार्यकारी गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने काबुल के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में एक कार्यक्रम में आत्मघाती हमलावरों के परिवारों से मुलाकात की. इस होटल को 2018 में आत्मघाटी हमलावरों ने निशाना बनाया था.

बता दें कि, 10 मिलियन डॉलर के अमेरिकी इनाम वाले हक्कानी को वैश्विक आतंकियों की सूची में रखा गया है.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्री ने अपने भाषण में शहीदों और मुजाहिदीन के जिहाद और बलिदानों की प्रशंसा की और उन्हें इस्लाम और देश का नायक कहा.

प्रवक्ता कारी सईद खोस्ती ने कहा कि आत्मघाती हमलावरों के परिवारों को कपड़े, 10,000 अफगानी (111 डॉलर) देने के साथ जमीन देने का वादा किया गया.

हक्कानी 2008 में काबुल में एक अन्य होटल पर हुए हमले के सिलसिले में एफबीआई द्वारा पूछताछ के लिए वांटेड है, जिसमें एक अमेरिकी नागरिक सहित छह लोग मारे गए थे.

पश्चिमी देशों के समर्थन वाली अफगान सरकार पर अगस्त में तालिबान के जीत हासिल करने के बाद इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने मस्जिदों और कई अन्य स्थानों पर सिलसिलेवार तरीके से आत्मघाती हमले किए जिसमें सैकड़ों नागरिकों की मौत हो गई.

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानआत्मघाती हमलाबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला