लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से प्रोत्साहित होंगे आतंकवादी : ब्रिटेन के मंत्री ने चेताया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:55 IST

Open in App

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा आतंकवादियों को प्रोत्साहित करेगा और चरमपंथी को तेजी से बढ़ावा देगा जिससे दुनियाभर में सुरक्षा संबंधी चुनौतियां पैदा होंगी। बीबीसी से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हें डर है कि अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठन तालिबान के इस कदम को ‘अवसर’ के रूप में देखेंगे और पश्चिमी देशों के लिए जरुरी है कि वे इसके खिलाफ खड़े हों। वालेस ने कहा, ‘‘यह बिलकुल सीधी बात है। राष्ट्र जब असफल होता है तो वहां गरीबी बढ़ती है और सामान्य तौर पर चरमपंथी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां पैदा होती हैं। इसलिए हमने देश के बाहर से कार्रवाई करने की क्षमता विकसित करने में निवेश किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अल-कायदा इसे अवसर के रूप में देखने वाला है। हमें तैयार रहना होगा।’’ अफगानिस्तान से ब्रिटिश नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री ने उन खबरों को खारिज किया कि वहां से आने वाले विमान आधे खाली हैं। वालेस ने कहा कि रॉयल एयर फोर्स के पूरे भरे हुए सात से 10 विमान रोजाना वहां से उड़ान भर रहे हैं। इस सप्ताह में विमान से अफगानिस्तान से बाहर आने वालों में ब्रिटिश सरकार के कर्मचारी, ब्रिटिश नागरिक, मीडिया, मानवाधिकार कार्यकर्ता और ब्रिटिश सरकार के लिए काम करने वाले अफगान शामिल हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने ट्वीट किया कि विदेश और गृह मंत्रालय के और 10 कर्मचारियों को अफगानिस्तान भेजा गया है, ताकि वहां से लोगों को बाहर निकालने के प्रयासों में मदद मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल