लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने कुछ अमेरिकियों को बंधक बना कर रखा है: अमेरिकी सांसद ने कहा

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच सितंबर (एपी) अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति में एक वरिष्ठ रिपब्लिकन सदस्य ने कहा है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के निकलने के बाद पीछे छूट गए कुछ अमेरिकी नागरिक हवाई अड्डे पर विमान में बैठे हैं लेकिन तालिबान विमान को उड़ने की इजाजत नहीं दे रहा है। प्रतिनिधि सभा के सदस्य माइकल मैक्कॉल ने कहा है कि मजार ए शरीफ हवाई अड्डे पर छह विमान हैं जिनमें अमेरिकी नागरिक और अफगान अनुवादक मौजूद हैं। मैक्कॉल ने कहा कि अभी तालिबान ने उन्हें बंधक बना कर रखा है। मजार ए शरीफ हवाई अड्डे पर एक कर्मचारी ने इसकी पुष्टि की है कि अमेरिका द्वारा चार्टर किये गए कई विमान हवाई अड्डे पर मौजूद हैं। तालिबान ने उन्हें उड़ने की अनुमति नहीं दी है और कहा है कि वे यात्रियों के दस्तावेजों की जांच करना चाहते हैं। मैक्कॉल ने “फॉक्स न्यूज संडे” पर कहा कि तालिबान ने मांगें रखी हैं। इसके बारे में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया लेकिन कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है कि आने वाले दिनों में तालिबान और मांगें कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!