लाइव न्यूज़ :

तालिबान उदारवादी, समावेशी नेतृत्व देने के अपने वादों पर खरा नहीं उतरा है: फ्रांस

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:05 IST

Open in App

दुबई, 13 सितंबर (एपी) फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ली ड्रियान ने अफगानिस्तान की नवगठित तालिबान सरकार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि समूह अब तक नेतृत्व की अधिक उदार और समावेशी शैली अपनाने के अपने वादों पर खरा उतरने में विफल रहा है।

ड्रियान ने सोमवार को दोहा की यात्रा के दौरान कतर के अपने समकक्ष की मौजूदगी में कहा, “काबुल से अब तक हमने जो प्रतिक्रिया देखी है, वह हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि फ्रांस और बाकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान पर आतंकवादियों को शरण न देने, मानवीय सहायता करने की अनुमति देने और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने समेत अन्य मांगों के वास्ते दबाव डालना जारी रखेगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने (तालिबान द्वारा) दिए गए बयानों को सुना है, हालांकि हम कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं। केवल बातें करना ही काफी नहीं हैं।’’

कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने कहा कि कतर के अधिकारियों ने तालिबान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए चर्चा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'