लाइव न्यूज़ :

तुर्की से पहली उच्च स्तरीय वार्ता के लिए तालिबान का प्रतिनिधिमंडल अंकारा पहुंचा

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:10 IST

Open in App

अंकारा, 14 अक्टूबर (एपी) अफगानिस्तान के नए तालिबान शासकों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल तुर्की के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए यहां पहुंच चुका है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद, तुर्की की राजधानी अंकारा में यह तालिबान और तुर्की सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच पहली बैठक होगी। तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि उसके प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुताकी कर रहे हैं।

इससे पहले, इस हफ्ते की शुरुआत में कतर की राजधानी दोहा में तालिबान के नेताओं ने अमेरिका, दस यूरोपीय देशों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें की थीं।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने जी-20 की डिजिटल तरीके से हुई बैठक में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तालिबान के साथ वार्ता के दरवाजे खुले रखना चाहिए ताकि उन्हें धैर्यपूर्वक और धीरे-धीरे और अधिक समावेशी सरकार स्थापित करने की दिशा में बढ़ाया जा सके।

तालिबान का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय मान्यता पाना चाहता है। उसने आगाह किया है कि उनकी सरकार के कमजोर करने का असर सुरक्षा पर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा