लाइव न्यूज़ :

आईएस के ठिकाने पर हमला करने का तालिबान ने किया दावा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 23:22 IST

Open in App

काबुल, एक अक्टूबर (एपी) तालिबान लड़ाकों ने शुक्रवार को राजधानी काबुल के उत्तर में स्थित इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के ठिकाने पर हमला किया। तालिबान के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

मध्य अगस्त में अफगानिस्तान को नियंत्रण में लेने के बाद से आईएस द्वारा तालिबान सदस्यों को निशाना बनाकर हमला करने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। दोनों समूह लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी हैं।

तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि परवान प्रांत के चरकारी शहर में तालिबान लड़ाकों ने यह हमला किया। हालांकि, उन्होंने छापेमारी के संबंध में अधिक विवरण नहीं दिया और ना ही उनके बयान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि की जा सकी है।

करीमी ने कहा कि तालिबान के वाहन को निशाना बनाकर हमले करने की घटना से जुड़े आईएस के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि दोनों सदस्यों से पूछताछ के बाद आईएस के ठिकाने का पता लगाया जा सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल