लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में तालिबान ने किया हमला, सुरक्षा बलों के 9 जवान समेत कुल 26 मरे

By भाषा | Updated: January 1, 2020 15:26 IST

बाख प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद अफजल हदीद ने बताया कि बाख प्रांत में एक जांच चौकी पर तालिबान के हमले में नौ पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। जांच चौकी पर मौजूद अन्य चार पुलिसकर्मियों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि बाख में विद्रोहियों ने कुछ समय पहले ही पुलिस रैंकों में घुसपैठ कर ली थी, और वे हमला करने का मौका तलाश रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जवाद हजरी के अनुसार तीसरा हमला मंगलवार की रात हुआ जिसमें तालिबान ने तखर प्रांत में सुरक्षा बलों के सात सदस्यों की हत्या कर दी।तालिबान ने हाल के दिनों में उत्तरी अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिये हैं।  

तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए कई हमले किये जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद यूसुफ अयूबी के अनुसार, मंगलवार की देर रात उत्तरी कुंदुज प्रांत के दशाती आर्ची जिले में एक जांच चौकी पर हुए हमले में कम से कम 10 अफगान सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये।

बाख प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद अफजल हदीद ने बताया कि बाख प्रांत में एक जांच चौकी पर तालिबान के हमले में नौ पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। जांच चौकी पर मौजूद अन्य चार पुलिसकर्मियों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि बाख में विद्रोहियों ने कुछ समय पहले ही पुलिस रैंकों में घुसपैठ कर ली थी, और वे हमला करने का मौका तलाश रहे थे।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जवाद हजरी के अनुसार तीसरा हमला मंगलवार की रात हुआ जिसमें तालिबान ने तखर प्रांत में सुरक्षा बलों के सात सदस्यों की हत्या कर दी। तालिबान ने हाल के दिनों में उत्तरी अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिये हैं।  

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा