लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने जांच चौकी पर हमला किया, 14 सरकार समर्थक लड़ाकों की हत्या

By भाषा | Updated: August 28, 2019 13:49 IST

पुलिस के प्रमुख प्रवक्ता अब्दुल अहिद वलीजादा ने बुधवार ने बताया कि मंगलवार रात को रबात संगी जिले में हुए हमले में सात अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने दावा कि इस दौरान तालिबान लड़ाके भी हताहत हुए हैं, लेकिन उनकी संख्या की जानकारी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनंगरहार में हुए धमाके की अबतक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।दोनों ही प्रांतों में तालिबान और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध स्थानीय गुट सक्रिय हैं। 

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान ने एक जांच चौकी पर हमला कर 14 सरकार समर्थक लड़ाकों की हत्या कर दी। अफगान अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के प्रमुख प्रवक्ता अब्दुल अहिद वलीजादा ने बुधवार ने बताया कि मंगलवार रात को रबात संगी जिले में हुए हमले में सात अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने दावा कि इस दौरान तालिबान लड़ाके भी हताहत हुए हैं, लेकिन उनकी संख्या की जानकारी नहीं है।

एक अलग घटना में पूर्वी नंगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगियानी ने बताया कि प्रांत की राजधानी जलालाबाद में वाहन में रखे विस्फोटक में धमाका होने से उसमें सवार विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर की मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हुए हैं।

तालिबान ने हेरात में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है लेकिन नंगरहार में हुए धमाके की अबतक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। दोनों ही प्रांतों में तालिबान और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध स्थानीय गुट सक्रिय हैं। 

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकी हमलातालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल