लाइव न्यूज़ :

ताइवान के अभियोजकों ने ट्रेन दुर्घटना के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 3, 2021 15:09 IST

Open in App

हुआलीन काउंटी (ताइवान), तीन अप्रैल (एपी) ताइवान में अभियोजकों ने रेलवे पटरी पर ट्रक के गिरने के कारण शुक्रवार को भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद वाहन के मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। पिछले कुछ दशकों में देश में घटे इस सबसे बड़े ट्रेन हादसे में 50 लोगों की मौत हो गयी और 178 लोग घायल हो गए।

यह हादसा लंबे सप्ताहांत के पहले दिन टोरोको गॉर्ज पर्यटन क्षेत्र में हुआ जहां कई लोग ताइवान के मजबूत रेल नेटवर्क के चलते ट्रेनों से सफर कर रहे थे। घटना के वक्त ट्रेन में 494 लोग सवार थे। यह हादसा उस समय हुआ जब रेलवे प्रशासन द्वारा संचालित निर्माण साइट का एक ट्रक ऊपर पहाड़ी से फिसलकर पटरियों पर आ गिरा। ट्रक में उस वक्त कोई नहीं था।

ट्रेन सुरंग से निकली ही थी जब यह घटना हुई और उसका ज्यादातर हिस्सा सुरंग के भीतर ही था जिससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे यात्रियों को मजबूरन खिड़कियों, दरवाजों और छतों पर चढ़ना पड़ा।

प्रशासन ने आरंभ में 51 लोगों की मौत की पुष्टि की थी लेकिन शनिवार को मृतकों की संख्या 50 बतायी गयी।

सरकार के आपदा राहत केंद्र के मुताबिक ट्रक का आपात ब्रेक सही से काम नहीं कर रहा था।

पूर्वी हुआलीन काउंटी की मुख्य अभियोजक यू सिउ दुआन ने बताया कि उन्होंने ट्रक के मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया है।

राष्ट्रपति साई इंग वेन ने दुर्घटनास्थल के पास के अस्पतालों का दौरा किया। साई ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने परिवहन सुरक्षा कमेटी से जांच के लिए कहा है।

कामगारों ने शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त दो कोच को दुर्घटनास्थल से हटा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'