लाइव न्यूज़ :

Taiwan Election: चीन के कट्टर विरोधी लाई चिंग-ते ने जीता ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव, जानें उनके बारे में

By रुस्तम राणा | Updated: January 13, 2024 18:55 IST

Taiwan's Presidential Election 2024: लाई की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ताइवान की अलग पहचान का समर्थन करती है और चीन के क्षेत्रीय दावों को खारिज करती है। पार्टी ने तीसरा कार्यकाल जीता है जो ताइवान की वर्तमान चुनावी प्रणाली के तहत अभूतपूर्व है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के लाई चिंग-ते ताइवान के नए राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैंलाई की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ताइवान की अलग पहचान का समर्थन करती हैचीन ने बार-बार लाई की "खतरनाक अलगाववादी" के रूप में निंदा की है

ताइपे: सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के लाई चिंग-ते ताइवान के नए राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वहीं ताइवान की मुख्य विपक्षी पार्टी कुओमितांग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होउ यू-इह ने चुनाव में हार मान ली है। लाई की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ताइवान की अलग पहचान का समर्थन करती है और चीन के क्षेत्रीय दावों को खारिज करती है। पार्टी ने तीसरा कार्यकाल जीता है जो ताइवान की वर्तमान चुनावी प्रणाली के तहत अभूतपूर्व है। 

इस चुनाव में, लाई को राष्ट्रपति पद के लिए दो विरोधियों का सामना करना पड़ा - केएमटी के होउ और ताइवान पीपुल्स पार्टी के पूर्व ताइपे मेयर को वेन-जे। नतीजों से पहले, विलियम लाई ने लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, "हर वोट मूल्यवान है, क्योंकि यह ताइवान का कड़ी मेहनत से अर्जित लोकतंत्र है।" ताइवान के विपक्षी उम्मीदवार होउ यू-इह ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी को बाहर करने में सक्षम नहीं होने के लिए समर्थकों से माफी मांगते हुए स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा, "यहां मैं लाई चिंग-ते और ह्सियाओ बी-खिम को निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं।"

चीन ली को मानता है खतरनाक अलगाववादी

चीन ने बार-बार लाई की "खतरनाक अलगाववादी" के रूप में निंदा की है और बातचीत के उनके आह्वान का प्रतिकार किया है, जबकि लाई ने जोर देकर कहा है कि वह शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने फिर से चीनी गुब्बारों को जलडमरूमध्य पार करते हुए देखा है, जिनमें से एक ताइवान के ऊपर से उड़ गया।

टॅग्स :TaiwanChina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा