लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड ने कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: December 23, 2020 19:52 IST

Open in App

बर्लिन, 23 दिसंबर (एपी) स्विट्जरलैंड ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है।

यूरोपीय संघ के देशों में टीकाकरण शुरू होने के कुछ दिन पहले ही स्विट्जरलैंड ने लोगों को टीका देने का काम शुरू कर दिया है।

स्विट्जरलैंड के मध्य में स्थित ल्यूक्रेन कैंटन (राज्य) की सरकार ने कहा कि एक नर्सिंग होम में 90 साल से ज्यादा उम्र की एक महिला को बुधवार को पहला टीका दिया गया।

स्विट्जरलैंड ने कोविड-19 से रोकथाम के लिए फाइजर-बायोएनटेक द्वारा विकसित टीका को रविवार को मंजूरी दे दी थी। एक दिन बाद यूरोपीय संघ ने भी टीके के इस्तेमाल पर मुहर लगा दी।

इससे पहले ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका ने भी टीका को मंजूरी दी थी।

स्विट्जरलैंड यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है और इस देश की आबादी 86 लाख की है। यूरोपीय संघ के देशों में रविवार से टीकाकरण शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी