लाइव न्यूज़ :

शपथ ग्रहण समारोह : लेडी गागा ने पूरे जुनून के साथ गाया राष्ट्रगान

By भाषा | Updated: January 21, 2021 00:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 जनवरी (एपी) अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में बुधवार को लेडी गागा ने पूरे जुनून के साथ बेहद जोशीले तरीके से राष्ट्रगान गाया।

सामान्य तौर पर अनोखे कपड़ों में नजर आने वाली ग्रैमी विजेता लेडी गागा ने आज अपनी शर्ट पर बड़े आकार का सफेद कबूतर का पिन लगाया हुआ था और बेहद भारी-भरकम लाल रंग का स्कर्ट पहना हुआ था। कार्यक्रम में सुनहरे रंग के माइक पर उन्होंने खुले गले से पूरे जोश के साथ राष्ट्र गान ‘द स्टार स्पैंगल्ड बैनर’ गाया।

उनके बाद पूरे सफेद लिबास में आयीं जेनिफर लोपेज ने दो लोकप्रिय गीत ‘दिस लैंड इज यॉर लैंड’ और ‘अमेरिका द ब्यूटीफुट’ गाये।

गार्थ ब्रुक्स ने ‘अमेजिंग ग्रेस’ गाते हुए सबका ना सिर्फ मन मोहा बल्कि लोगों को अपने साथ गीत का अंतिम अंतरा गाने पर मजबूर कर दिया। काउब्यॉव हैट पहने मंच से उतरते हुए गायक ने राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस से हाथ मिलाया, वहीं ब्रुक्स पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से गले मिले।

करीब 90 मिनट तक चले ‘सेलिब्रेटिंग अमेरिका’ कार्यक्रम की मेजबानी अभिनेता टॉम हैंक्स ने की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'