लाइव न्यूज़ :

ओमान के सुल्तान पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:41 IST

Open in App

दुबई, 11 जुलाई (एपी) ओमान के सुल्तान रविवार को सऊदी अरब पहुंचे। यमन में युद्ध खत्म करने के प्रयासों और ओमान में गहराते आर्थिक संकट के बीच पिछले कुछ वर्षों में ओमान के किसी शासक की यह पहली यात्रा है।

सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद, सऊदी अरब के रेड सी कोस्ट से लगे शहर नेओम पहुंचे। सऊदी अरब के शक्तिशाली शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने उनकी अगवानी की। अपने दौरे के दौरान हैथम सऊदी के शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

पिछले साल सत्ता में आने के बाद सुल्तान हैथम पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब आए हैं जो दोनों देशों के आपसी हितों को महत्व देने और सऊदी अरब के दबदबे के प्रति ओमान के सम्मान को दिखाता है। ओमान वर्षों से सऊदी अरब और उसके प्रतिद्वंद्वी ईरान के बीच तटस्थ मध्यस्थकार के तौर पर रहा है और उसने यमन में सात साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए प्रयास किए हैं।

ईरान के समर्थन वाले हुती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन की लड़ाई से यमन में दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो गया। सऊदी अरब के साथ संबंध मजबूत करने से सुल्तान हैथम (65) को अरबों डॉलर के कर्ज, खराब क्रेडिट रेटिंग और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों से निपटने में आसानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'