लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 9 जवानों की मौतः रिपोर्ट्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2019 23:47 IST

पुलवामा में सीआरपीएफ पर आत्मघाती हमले के तीन दिन बाद बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर भी ऐसा ही हमला हुआ।

Open in App

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमले के दिन बाद बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर भी कुछ ऐसा ही हमला हुआ है। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 9 जवान मारे गए हैं और 11 घायल हुए हैं। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने इस हमले की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है। 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह हमला तुर्बत और पंचगुर के बीच CPEC रूट पर हुआ था। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब सउदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान यात्रा पर पहुंचने वाले थे। इस हमले की जिम्मेदारी बलोच रजी अजोई सांगर (BRAS) ने ली है।

पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि पुलवामा आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर 2002 में पाबंदी लगाई गई थी और इस्लामाबाद इन प्रतिबंधों पर कानून के मुताबिक अपने दायित्व निभा रहा है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बीते गुरूवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघती हमले में इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना