लाइव न्यूज़ :

सोमालिया की राजधानी में आत्मघाती हमला, पांच लोगों की मौत, 14 अन्य घायल

By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:52 IST

Open in App

इस्तांबुल, दो जनवरी (एपी) सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के नजदीक शनिवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में तुर्की के दो नागरिकों सहित पांच लोग मारे गये। तुर्की और सोमालिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अलकायदा से संबद्ध अल शबाब चरमपंथी संगठन ने अपनी शहादा न्यूज एजेंसी से की गयी एक पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

यह संगठन अक्सर ही मोगादिशु को आत्मघाती विस्फोटों और अन्य हमलों से निशाना बनाता रहा है। इसने अतीत में तुर्की की सेना को निशाना बना कर भी हमले किये हैं।

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहरेत्तीन कोसा ने ट्वीट कर कहा कि हमले में उनके देश के तीन नागरिक सहित 14 लोग घायल भी हुए हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मोगादिशु में सड़क निर्माण कार्य करने वाली एक तुर्क कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बना कर किये गये इस जघन्य हमले की हम सख्त निंदा करते हैं।’’

पुलिस कप्तान अहमद मोहम्मद ने बताया कि हमले में मारे गये तीन अन्य लोग सोमालियाई पुलिसकर्मी हैं।

यह दूसरा मौका है जब सड़क निर्माण परियोजना को निशाना बना कर हमला किया गया है। इससे पहले पिछले साल जनवरी में इस तरह का हमला किया गया था।

वहीं, शनिवार को अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने शुक्रवार को कुनया बारो के पास अल शबाब के परिसरों में दो हवाई हमले किये। इस साल किया गया यह पहला हवाई हमला है, जबकि पिछले साल 50 से अधिक ऐसे हमले किये गये थे।

अमेरिका ने एक बयान में कहा है कि दोनों परिसर नष्ट हो गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'