लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में मजबूत चुनावी कानूनों की मांग को लेकर मताधिकार कार्यकर्ताओं ने की रैली

By भाषा | Updated: August 29, 2021 11:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 अगस्त (एपी) अमेरिका में हजारों मताधिकार कार्यकर्ताओं ने उन संघीय कानूनों में बदलाव की मांग को लेकर शनिवार को देशभर में रैलियां की, जिससे रिपब्लिक पार्टी के नियंत्रण वाले कुछ राज्यों में मतदान पाबंदियां हट सकती हैं। कई कार्यकर्ता मताधिकार नियमों पर लड़ाई को इस युग के नागरिक अधिकार मुद्दे के तौर पर देखते हैं। अमेरिकी संसद में दो चुनावी विधेयकों के पारित होने में गतिरोध के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ गयी है। इन विधेयकों को लेकर संसद में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकंस के बीच मतभेद है। दर्जनों शहरों में हुई रैलियों का मकसद डेमोक्रेट्स पर दबाव बढ़ाना है कि वे प्रक्रियागत नियमों में बदलाव करें जिससे विपक्षी पार्टी के वोटों के बिना ही यह विधेयक पारित हो सके। साथ ही इन रैलियों का उद्देश्य राष्ट्रपति जो बाइडन को इस मुद्दे पर और पुरजोर वकालत करने के लिए मनाना भी था। ट्वीटर पर पोस्ट एक वीडियो में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कांग्रेस से इस विधेयक को पारित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि टेक्सास, फ्लोरिडा तथा अन्य राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी को खदेड़ने के लिए इन विधेयकों की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल