लाइव न्यूज़ :

सूडानः आदिवासियों के बीच जातीय संघर्ष, दो दिन में 200 लोगों की मौत, जुलाई से अक्टूबर के बीच 65,000 लोग विस्थापित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 22, 2022 21:21 IST

‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि इसमें बीते दो दिन में कम से कम 200 लोग मारे जा चुके हैं। मानवीय मामलों में समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने बताया कि ब्लू नाइल में जुलाई में हिंसक झड़पें हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देहौसा लोगों और प्रतिद्वंद्वी समूहों के सदस्यों के बीच भूमि को लेकर विवाद हुआ था। हिंसा से क्षेत्र में कम से कम 1,200 लोग विस्थापित हुए हैं।प्रांतीय गवर्नर को शुक्रवार को आपातकाल की स्थिति घोषित करनी पड़ी।

काहिराः सूडान के दक्षिणी प्रांत ब्लू नाइल में आदिवासियों के बीच झड़प में पिछले दो दिन में 200 लोग मारे जा चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, संघर्ष बुधवार को शुरू हुआ था। ब्लू नाइल इथियोपिया और दक्षिण सूडान की सीमा के पास है। हौसा लोगों और प्रतिद्वंद्वी समूहों के सदस्यों के बीच भूमि को लेकर विवाद हुआ था।

‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि इसमें बीते दो दिन में कम से कम 200 लोग मारे जा चुके हैं। मानवीय मामलों में समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने बताया कि ब्लू नाइल में जुलाई में हिंसक झड़पें हुई थीं, जिनमें अक्टूबर की शुरुआत तक 149 लोगों की जान जा चुकी थी।

बीते हफ्ते नए सिरे से शुरू हुए संघर्ष में 13 लोग मारे गए थे। ओसीएचए के मुताबिक, हिंसा से क्षेत्र में कम से कम 1,200 लोग विस्थापित हुए हैं। गोलियों और घरों और दुकानों में आग लगा दी। बुधवार और गुरुवार को लड़ाई हाल के महीनों में सबसे खराब स्थिति में पहुंच गई, जिससे प्रांतीय गवर्नर को शुक्रवार को आपातकाल की स्थिति घोषित करनी पड़ी।

स्थानीय विधानसभा प्रमुख अब्देल अजीज अल-अमीन ने कहा कि राजधानी खार्तूम से करीब 500 किलोमीटर (310 मील) दक्षिण में वाड अल-माही इलाके के तीन गांवों में हुआ है। कुछ शवों को अभी तक दफन नहीं किया गया है। वाड अल-माही अस्पताल के प्रमुख अब्बास मौसा ने बताया कि मृतकों में "महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग" लोग शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, जुलाई से अक्टूबर की शुरुआत तक ब्लू नाइल में कम से कम 149 लोग मारे गए और 65,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

 

 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल