लाइव न्यूज़ :

सूडान प्रदर्शन : कम से कम 41 प्रदर्शनकारियों की मौत, अस्पतालों को बनाया जा रहा है निशाना

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:17 IST

Open in App

काहिरा, 22 नवंबर (एपी) सूडान में डॉक्टरों के एक समूह ने सोमवार को कहा कि देश में पिछले महीने हुई सैन्य तख्तापलट के बाद सुरक्षा बल घायल प्रदर्शनकारियों को इलाज कराने से रोक रहे हैं और अस्पतालों को निशाना बना रहे हैं।

‘द यूनाइटेड ऑफिस ऑफ सूडानीज डॉक्टर्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, 25 अक्टूबर के तख्तापलट के बाद से घायल प्रदर्शनकारियों को अस्पताल ले जा रहीं एम्बुलेंस को सेना रोक रही है, पुलिस इमरजेंसी कक्षों में घुस रही है, मरीजों को गिरफ्तार कर रही है और कम से कम दो अस्पतालों में उसने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

प्रदर्शन के दौरान मौत के मामलों का हिसाब रख रही सूडान डॉक्टर्स कमेटी द्वारा रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, सूडान में सैन्य तख्तापलट के बाद इसके विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में कम से कम 41 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।

देश की सेना और सत्ता से हटाए गए प्रधानमंत्री के बीच हुए शासन संबंधी नये समझौते के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सिर में गोली लगने से 16 वर्षीय प्रदर्शनकारी की मौत हुई है।

देश की सेना या पुलिस की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...