सूडान के रक्षा मंत्री का निधन, पूर्व तानाशाह राष्ट्रपति उमर अल-बशीर के खिलाफ विद्रोह का किया था नेतृत्व

By भाषा | Published: March 25, 2020 04:44 PM2020-03-25T16:44:13+5:302020-03-25T16:44:13+5:30

उमर सूडान की संप्रभु परिषद के सदस्य थे, जिसने पिछले साल देश के सैन्य और लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के बीच 39 महीने के सत्ता साझा करने के समझौते के तहत सत्ता संभाली थी।

Sudan defence minister dies of heart attack in South Sudan | सूडान के रक्षा मंत्री का निधन, पूर्व तानाशाह राष्ट्रपति उमर अल-बशीर के खिलाफ विद्रोह का किया था नेतृत्व

फाइल फोटो

Highlightsअधिकारियों ने कहा कि उमर मंगलवार देर रात तक चली बैठकों में शामिल हुए और बुधवार तड़के उनका निधन हो गया।अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे।

काहिरा: सूडान के रक्षा मंत्री जनरल गमाल अल-दीन उमर का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जनरल उमर को दिल का दौरा उस समय पड़ा जब वह पड़ोसी दक्षिण सूडान की आधिकारिक यात्रा पर थे। 

यह जानकारी सूडान के सैन्य एवं सरकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने कहा कि उमर दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में थे और वह अपने देश की सरकार और विद्रोही समूहों के बीच शांति वार्ता में हिस्सा ले रहे थे। 

अधिकारियों ने कहा कि उमर मंगलवार देर रात तक चली बैठकों में शामिल हुए और बुधवार तड़के उनका निधन हो गया। इस बारे में और कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे।

उमर सूडान की संप्रभु परिषद के सदस्य थे, जिसने पिछले साल देश के सैन्य और लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के बीच 39 महीने के सत्ता साझा करने के समझौते के तहत सत्ता संभाली थी। इस आंदोलन ने पूर्व तानाशाह राष्ट्रपति उमर अल-बशीर के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। 

संप्रभु परिषद के प्रमुख जनरल अब्दुल फतह बुरहान ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि उन्हें उमर के निधन पर दुख है जिनका ‘‘सूडान की स्थिरता के लिए संघर्ष करते हुए निधन हो गया।’’ 

Web Title: Sudan defence minister dies of heart attack in South Sudan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे