लाइव न्यूज़ :

रूस में पायलट ने उड़ाया बिना कॉकपिट कैनोपी वाला लड़ाकू विमान, देखें रोमांचित करने वाला वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: October 12, 2020 18:19 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि पॉयलट बिना कॉकपिट (छत) वाले SU-57 स्टील्थ लड़ाकू विमान को उड़ाता दिख रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस विमान को उड़ाने वाले पायलट के लिए एक खास तरह का कपड़ा तैयार किया गया है।यह कपड़ा ही काफी उंचाई पर होने वाले तेज ठंड से पायलट को बचाता है। दक्षिणी रूस के अस्त्राखान क्षेत्र में स्थित 929वें चाकलोव राज्य उड़ान-परीक्षण केंद्र की स्थापना के 100वीं वर्षगांठ पर जश्न मनाया गया।

नई दिल्ली:रूस अत्याधुनिक हथियार, लड़ाकू विमान व मिसाइल तैयार कर दुनिया भर में बेचने का काम करता है। रूस दुनिया के कुछ गिने चुने हुए ताकतवर देशों में से एक है। समय के साथ रूस ने रक्षा क्षेत्र में काफी तरक्की कर ली है। 

अब रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो साझा कर दुनिया को बताया है कि अब रूसी वायु सेना के जवान बिना कॉकपिट के जमीन से हजारों फीट ऊपर हवा में लड़ाकू विमान उड़ाएंगे। 

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पॉयलट बिना कॉकपिट (छत) वाले SU-57 स्टील्थ लड़ाकू विमान को उड़ाता दिख रहा है। 

हालांकि, मंत्रालय ने इस वीडियो को साझ करते हुए लड़ाकू विमान की स्पीड व उंचाई की जानकारी नहीं दी है। इस विमान के बारे में जानकारों का कहना है कि पायलट किसी भी विषम परिस्थिति में बिना समय गंवाए आसानी से जान बचाने के लिए लड़ाकू विमान से बाहर आ पाएगा।

यही नहीं इस विमान को उड़ाने वाले पायलट के लिए एक खास तरह का कपड़ा तैयार किया गया है। यह कपड़ा ही काफी उंचाई पर होने वाले तेज ठंड से पायलट को बचाता है। इस पोशाक की वजह से पायलट का शरीर गर्म रहता है।

बता दें कि वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि एक प्रकार से Su-57 लड़ाकू विमान के बोर्ट नंबर "058" को परीक्षण के लिए निकाला गया था।

यह संभव है कि दक्षिणी रूस के अस्त्राखान क्षेत्र में स्थित 929वें चाकलोव राज्य उड़ान-परीक्षण केंद्र की स्थापना के 100वीं वर्षगांठ पर जश्न मनाने के लिए इस लड़ाकू विमान का प्रदर्शन किया गया। 

टॅग्स :रूसमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल