लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में काम की अनुमति वाले वीजा के वास्ते जुलाई से आवेदन कर सकेंगे छात्र

By भाषा | Updated: March 4, 2021 23:07 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, चार मार्च ब्रिटेन में पढ़ाई के बाद अनुभव के लिए काम करने की अनुमति वाले नए प्रकार के वीजा के वास्ते भारत जैसे देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्र एक जुलाई से आधिकारिक रूप से आवेदन कर सकेंगे। ब्रिटेन के गृह कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस नई वीजा सुविधा के तहत ब्रिटेन में पढ़ाई करने के लिए आने वाले विदेशी छात्र अपना कोर्स पूरा करने के बाद कार्य अनुभव प्राप्त करने के लिए यहां ठहर सकेंगे।

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने पिछले साल ''ग्रेजुएट रूट वीजा'' की घोषणा की थी।

भविष्य की सीमाओं और आव्रजन पर ब्रिटेन के गृह कार्यालय मंत्री केविन फोस्टर ने कहा, '' जिस तरह हम वैश्विक महामारी से उबर रहे हैं, ऐसे में हमें विश्व की ऐसी बेहतरीन प्रतिभाओं की आवश्यकता है जोकि उद्योग, विज्ञान, कला एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्चतम स्तर पर भविष्य संवारना चाहते हैं। साथ ही हमारे ब्रिटेन को अपनी आकाक्षांओं को पूरा करने के लिए उपयुक्त स्थान के तौर पर देखते हैं।''

उन्होंने कहा कि आज जिन बदलावों की घोषणा की गई है, उसके तहत अंतरराष्ट्रीय छात्र ब्रिटेन के शिक्षण संस्थानों में बेहतरीन शिक्षा ग्रहण करने के बाद इस देश में निवास, कार्य और अपने सपने पूरे के करने के वास्ते ठहर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी