लाइव न्यूज़ :

ट्रंप का ग्रीन कार्ड पर अस्थायी रोक का उद्देश्य नए आव्रजक श्रमिकों को ‘रोकना’ है

By भाषा | Updated: April 25, 2020 20:57 IST

स्टीफन मिलर ने कहा कि ट्रंप के ग्रीन कार्ड जारी करने पर अस्थायी रोक लगाने वाले सरकारी आदेश का मकसद नए आव्रजक श्रमिकों को ‘‘रोकना’’ है। यह देश में विदेशियों का प्रवाह कम करने की व्यापक रणनीति की शुरुआत है।

Open in App
ठळक मुद्दे स्टीफन मिलर ने कहा कि ट्रंप के ग्रीन कार्ड जारी करने पर अस्थायी रोक लगाने वाले सरकारी आदेश का मकसद नए आव्रजक श्रमिकों को ‘‘रोकना’’ है रिपोर्ट के अनुसार मिलर ने इस आदेश पर ट्रंप के प्रतिनिधियों के एक समूह से ‘ऑफ-द-रिकॉर्ड’ बात की थी।

 न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजन एजेंडे को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टीफन मिलर ने कहा कि ट्रंप के ग्रीन कार्ड जारी करने पर अस्थायी रोक लगाने वाले सरकारी आदेश का मकसद नए आव्रजक श्रमिकों को ‘‘रोकना’’ है और यह देश में विदेशियों का प्रवाह कम करने की व्यापक रणनीति की शुरुआत है।

ट्रंप ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण नौकरियों गंवाने वाले अमेरिकियों के रोजगार की रक्षा करने के लिए देश में आव्रजन की प्रक्रिया पर 60 दिनों की रोक लगाने वाले सरकारी आदेश पर बुधवार को हस्ताक्षर किए। 

द वाशिंगटन पोस्ट’ में एक रिपोर्ट के अनुसार मिलर ने इस आदेश पर बृहस्पतिवार को ट्रंप के प्रतिनिधियों के एक समूह से ‘ऑफ-द-रिकॉर्ड’ बात की और उन्हें बताया कि आव्रजन प्रक्रिया पर रोक लगाने वाला राष्ट्रपति का नया आदेश अमेरिका में आव्रजन प्रक्रिया में वृहद दीर्घकालीन बदलाव लाएगा।

अमेरिकी दैनिक अखबार को हाथ लगी रिकॉर्डिंग के अनुसार मिलर ने कहा, ‘‘पहली और सबसे महत्वपूर्ण चीज नए आव्रजक श्रमिकों को रोकना है और इस सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर के साथ यह उद्देश्य पूरा हुआ।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि मिलर ने संकेत दिया कि यह रणनीति दीर्घकालीन दूरदृष्टि का हिस्सा है।

इसमें यह भी कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन लंबे समय से परिवार आधारित अमेरिकी आव्रजक मॉडल को हटाने की कोशिश कर रहा है। इसके तहत ग्रीन कार्ड धारक अपने माता-पिता, किशोर बच्चों और भाई-बहनों को अमेरिका में ला सकते हैं। पिछले साल विदेश विभाग ने करीब 4,60,000 आव्रजक वीजा जारी किए थे।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?