लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के वित्त मंत्री द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत की यात्रा करेंगे

By भाषा | Updated: November 22, 2021 16:49 IST

Open in App

कोलंबो, 22 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करने के लिए श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे भारत की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्री जी एल पीयरिस ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

पीयरिस ने संवाददाताओं से कहा कि राजपक्षे अगले कुछ दिनों में भारत की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के यात्रा कार्यक्रम को निर्धारित करने के लिए यहां भारतीय उच्चायोग के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।

श्रीलंका की ईंधन की खरीद के भुगतान के लिए भारत से ऋण सहायता की बातचीत की कोलंबो द्वारा मांग किये जाने के मद्देनजर वित्त मंत्री राजपक्षे की यह यात्रा खासा मायने रखती है।

उल्लेखनीय है कि कच्चे तेल की अनुपलब्धता के चलते पिछले हफ्ते श्रीलंका को अपनी एकमात्र तेल रिफाइनरी 50 दिनों के लिए बंद करनी पड़ गई। दरअसल, देश में विदेशी मुद्रा की कमी का घोर संकट जारी है।

हालांकि, पीयरिस ने कहा कि राजपक्षे भारत से ऋण की मांग नहीं करेंगे, बल्कि वह भारतीय निवेश बढ़ाने का आग्रह करेंगे।

श्रीलंका का तेल बिल पिछले साल की तुलना में इस साल प्रथम सात महीनों में 41.5 प्रतिशत का उछाल लेते हुए दो अरब डॉलर पर जा पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें