लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई प्रधानमंत्री की इटली यात्रा से विवाद खड़ा हुआ

By भाषा | Updated: September 10, 2021 11:32 IST

Open in App

कोलंबो, 10 सितंबर श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की इटली की यात्रा से विवाद खड़ा हो गया है। देश के कैथोलिक गिरजाघरों के आर्चबिशप मैलकॉम कार्डिनल रंजीत ने दावा किया कि राजपक्षे की इस यात्रा का मकसद वेटिकन को 2019 में ईस्टर के दिन हुए हमलों की जांच के बारे में ‘गुमराह’ करना है। इन हमलों में 270 से अधिक लोग मारे गए थे जिसमें 11 भारतीय शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि राजपक्षे बोलोग्ना में होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह इटली के लिए रवाना हुए।

राजपक्षे का बोलोग्ना विश्वविद्यालय में होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के शुरुआती सत्र में अहम भाषण देने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी भी शामिल होंगे।

कार्डिनल रंजीत ने दो दिन पहले एक संवाददाता सम्मेलन में भी इस यात्रा की आलोचना की थी। रंजीत ने आरोप लगाया कि इस दौरे में राजपक्षे का पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात का कार्यक्रम है और वह ‘2019 ईस्टर संडे हमलों’ पर चल रही जांच पर वेटिकन को गुमराह करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने मीडिया में कहा, ‘‘जब देश में जानलेवा महामारी फैली हुई है तो ऐसे में हम ईस्टर संडे हमले पर पर्दा डालने की कोशिश के तहत एक साजिश देख रहे हैं। मैं उनकी वेटिकन की इस यात्रा की निंदा करता हूं क्योंकि पह पोप और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि 21 अप्रैल 2019 को इस्लामिक स्टेट से जुड़े स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के नौ आत्मघाती हमलावरों ने तीन गिरजाघरों और कई लग्जरी होटलों पर सिलसिलेवार बम धमाके किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें