लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कोविड-19 टीके के लिए भारत का आभार जताया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:44 IST

Open in App

कोलंबो, 28 जनवरी भारत के ‘कोविशिल्ड’ टीके की पांच लाख खुराक बृहस्पतिवार को कोलंबो पहुंची। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने हवाईअड्डे पर इस खेप को स्वीकार किया और इस सहायता के लिए भारत को धन्यवाद दिया।

भारत ने अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत श्रीलंका को टीके दान दिए हैं।

भारत ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह श्रीलंका और सात अन्य देशों - भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामां और सेशेल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस को सहायता के तौर पर कोविड-19 के टीके देगा।

भारत अपनी '' पड़ोसी प्रथम'' नीति के तहत सहायता के तौर पर नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव को सहायता के रूप में कोविड-19 टीके भेज चुका है।

‘एअर इंडिया’ के विशेष विमान के जरिए जब निशुल्क टीके की खेप कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंची, तब राष्ट्रपति राजपक्षे भी वहां मौजूद थे। टीकों की ये खुराकें 42 डिब्बों में थीं।

राजपक्षे के साथ हवाईअड्डे पर कोलंबो में भारतीय दूत गोपाल बागले भी मौजूद थे।

राजपक्षे ने ट्वीट किया, '' भारत द्वारा भेजी गई कोविड-19 टीके की पांच लाख खुराक प्राप्त हुईं। आवश्कता के समय पर श्रीलंका के लोगों के प्रति जताई गई उदारता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों का धन्यवाद।''

भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘ शुभ ‘पोया’ दिवस पर ‘कोविशिल्ड’ टीकों की पांच लाख खुराकें पहुंची ...। ’’

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादित टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने के बाद टीके भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार देश में शुक्रवार से कोलंबो के आसपास छह अस्पतालों में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

सरकार ने कहा कि राज्य दवा निगम इस सप्ताह भारत स्थित सीरम इंस्टिट्यूट को तीस लाख टीकों का ऑर्डर देगा।

श्रीलंका में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 60 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी