लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के मुसलमान नहीं करेंगे हज, आर्थिक तंगी के कारण रद्द किया इस साल मक्का की इबादत का प्लान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2022 18:52 IST

हज के लिए सऊदी से कोटा मिलने के बाद भी श्रीलंका की राष्ट्रीय हज कमेटी, श्रीलंका हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग सहित सभी प्रमुख संस्थाओं ने सर्वसम्मती से फैसला किया है कि इस साल श्रीलंका से कोई भी मुस्लिम हज के लिए मक्का की यात्रा नहीं करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका से कोई भी मुस्लिम इस साल हज के लिए मक्का की यात्रा नहीं करेगामौजूदा आर्थिक बदहाली से तंगहाल श्रीलंका के मुस्लिम संगठनों ने हज को इस साल किया मुल्तबीश्रीलंका की कुल 2.2 करोड़ की आबादी है, जिसमें लगभग 10 फीसदी मुसलमान जनसंख्या हैं

कोलंबो: बेहद खराब आर्थिक परिस्थितियों के कारण कर्ज में डूबे श्रीलंका के मुसलमान इस साल हज की यात्रा नहीं करेंगे। इस मामले में जानकारी देते हुए अरब न्यूज ने बताया कि सऊदी अरब सरकार की ओर से साल 2022 में कुल 10 लाख हज श्रद्धालुओं को हज यात्रा के लिए परमिशन दी गई थी, जिसमें से श्रीलंका को 1,585 हज तीर्थयात्रियों का कोटा जारी किया गया था।

हालांकि सऊदी की ओर से कोटा मिलने के बाद भी श्रीलंका की राष्ट्रीय हज कमेटी, श्रीलंका हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन और मुस्लिम धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के विभाग सहित सभी प्रमुख संस्थाओं ने सर्वसम्मती से फैसला किया है कि इस साल श्रीलंका से कोई भी मुस्लिम हज के लिए मक्का की यात्रा नहीं करेगा।

इस संबंध में ऑल-सीलोन हज टूर द्वारा मुस्लिम धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के विभाग को लिखे पत्र में कहा गया है, "मौजूदा आर्थिक बदहाली के कारण देश की स्थिति बेहद खराब है, इसलिए इस साल के हज के सफर को मुल्तबी कर दिया जाए।"

वहीं हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रिजमी रियाल ने कहा कि देश के सभी हज ऑपरेटरों ने देश के सामने गंभीर डॉलर संकट को देखते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। सिंहली बौद्ध बहुल श्रीलंका की कुल 2.2 करोड़ की आबादी में लगभग 10 फीसदी मुसलमान जनसंख्या है।

श्रीलंका के मुस्लिम धार्मिक मामलों के विभाग के तहत आने वाले राष्ट्रीय हज समिति के अध्यक्ष अहकाम उवैस ने कहा, "श्रीलंकाई तीर्थयात्रियों के हज सफर पर अनुमानतः लगभग 10 मिलियन अमरीकी डालर का खर्च आएगा, जिसे मौजूदा समय में किसी भी कीमत पर पूरा नहीं किया जा सकता है।

उवैस ने कहा, "देश जब आर्थिक संकट में फसा हो तो मुसलमान भला कैसे देश की फिक्र किये बिना हज के सफर पर जा सकते हैं, इसलिए इस साल श्रीलंका से कोई मुसलमान हज की यात्रा पर नहीं जाएगा।"

मालूम हो कि साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद श्रीलंका सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश इस समय भारी विदेशी मुद्रा की कमी से गुजर रहा है, जिसके कारण देश में खाद्य पदार्थों, ईंधन और जरूरी दवाईयों पर भारी संकट आ गया है।

भारत आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका की भरपूर सहायता कर रहा है लेकिन उसके बाद भी श्रीलंका की आर्थिक बदहाली जस की तस बनी हुई है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :श्रीलंकाहज यात्रासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल