लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने ‘मुस्लिम प्रभारकण’ के सिर उठाने को लेकर किया आगाह

By भाषा | Updated: June 9, 2019 19:19 IST

Open in App
ठळक मुद्देकभी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के गढ़ रहे मुल्लैतिवु में बोल रहे सिरिसेना ने माना कि देश अब विभाजित हो गया हैं। सिरिसेना उन नेताओं पर भी बरसे जिनका ध्यान इस साल होने वाले चुनावों पर है ना कि देश पर। 

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने ‘‘मुस्लिम प्रभाकरण’’ के सिर उठाने को लेकर चेतावनी देते हुए देश में सभी समुदायों के बीच एकता का आह्वान किया। देश में ईस्टर पर वीभत्स आतंकवादी हमला हुआ था।

कभी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के गढ़ रहे मुल्लैतिवु में बोल रहे सिरिसेना ने माना कि देश अब विभाजित हो गया हैं।

उन्होंने शनिवार को कहा कि आज देश के धार्मिक नेता और नेता विभाजित हो गए हैं। कोलंबो गजट की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ने जनता से ‘‘मुस्लिम प्रभाकरण के सिर उठाने के लिए कोई भी गुंजाइश ना छोड़ने का अनुरोध किया।

उन्होंने आगाह किया, ‘‘अगर हम विभाजित और अलग हो जाते हैं तो पूरा देश हार जाएगा। एक और युद्ध शुरू हो जाएगा।’’ तीन कैथोलिक गिरजाघरों और तीन लग्जरी होटलों पर एक स्थानीय इस्लामिक समूह द्वारा ईस्टर पर धमाके करने के बाद से मुस्लिम समुदाय पर हमले हो रहे हैं।

सिरिसेना उन नेताओं पर भी बरसे जिनका ध्यान इस साल होने वाले चुनावों पर है ना कि देश पर। 

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा