लाइव न्यूज़ :

प्रांतीय स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करेगा श्रीलंका

By भाषा | Updated: May 27, 2021 12:46 IST

Open in App

कोलंबो, 27 मई चीन के सिनोफार्म टीके के साथ श्रीलंका बृहस्पतिवार से कोविड-19 टीकाकरण अभियान प्रांतीय स्तर पर शुरू करेगा।

सेना प्रमुख और कोविड-19 रोकथाम अभियान के प्रमुख शावेंद्र सिल्वा ने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बुधवार को चीन के सिनोफार्म टीके की 600,000 खुराकों की ताजा खेप प्राप्त की।

सिल्वा ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार से कुरुनेगाला, गाले और मतारा में टीकाकरण अभियान शुरू होगा।’’

श्रीलंका में बुधवार रात तक 1,461,696 लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली जबकि 343,976 ने टीके की दूसरी खुराक ली।

श्रीलंका ने भारत से जनवरी में तोहफे के तौर पर मिले कोविशील्ड के 500,000 टीकों के साथ अपना टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

बाद में श्रीलंका को तोहफे के तौर पर चीन के सिनोफार्म और रूस के स्पुतनिक वी टीके मिले थे।

श्रीलंका में बुधवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 172,277 मामले आए जबकि 1,298 लोगों ने जान गंवा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'