लाइव न्यूज़ :

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका को आज मिलेगा नया राष्ट्रपति, 44 साल में पहली बार संसद सीधे तौर पर करेगी चुनाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 20, 2022 09:40 IST

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे उन लोगों में शामिल हैं, जो आज होने वाले राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हैं, जिसमें सदन के 225 सदस्य मतदान करने और गुप्त मतदान में भाग लेने के पात्र हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे पर दुल्लास अल्हाप्पेरुमा की बढ़त का संकेत मिलता है। विक्रमसिंघे, अल्हाप्पेरुमा और अनुरा कुमारा दिसानायके को मंगलवार को सांसदों द्वारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के रूप में प्रस्तावित किया गया था। 

कोलंबो: श्रीलंका में आज नए राष्ट्रपति के लिए होना है। देश अब तक के सबसे भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में इस संकट से निपटने में नाकाम रहने पर भड़के विरोध प्रदर्शनों के चलते गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर सिंगापुर चले गए। उन्होंने हाल ही में सिंगापुर से अपना इस्तीफा श्रीलंकाई स्पीकर को सौंपा था। श्रीलंका की संसद 44 वर्षों में पहली बार बुधवार को त्रिकोणीय मुकाबले में सीधे तौर पर राष्ट्रपति का चुनाव करेगी।

श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे पर दुल्लास अल्हाप्पेरुमा की बढ़त का संकेत मिलता है। विपक्षी दलों के साथ-साथ उनकी मूल पार्टी के अधिकतर सांसदों का उन्हें समर्थन है। विक्रमसिंघे, अल्हाप्पेरुमा और वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को मंगलवार को सांसदों द्वारा 20 जुलाई के राष्ट्रपति चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के रूप में प्रस्तावित किया गया था। 

एसएलपीपी के अध्यक्ष जी एल पीरिस ने मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के अधिकतर सदस्य इससे अलग हुए गुट के नेता अल्हाप्पेरुमा को राष्ट्रपति पद के लिए और प्रमुख विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा को प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के पक्ष में हैं। हालांकि यहां के विश्लेषकों का मानना ​​है कि 73 वर्षीय विक्रमसिंघे आगे चल रहे हैं। 

सत्तारूढ़ एसएलपीपी के समर्थन के बिना, विक्रमसिंघे को सफलता नहीं मिलेगी क्योंकि उनके पास संसद में केवल उनकी सीट है। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम में, प्रमुख विपक्षी दल एसजेबी के नेता प्रेमदासा ने मंगलवार को अल्हाप्पेरुमा का समर्थन किया। अल्हाप्पेरुमा ने उनका समर्थन करने और राष्ट्रपति चुनाव से हटने के लिए प्रेमदासा का आभार व्यक्त किया। बाद में, अल्हाप्पेरुमा और प्रेमदासा ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया। 

मीडिया के अनुसार, अल्हाप्पेरुमा के पक्ष में एक अन्य घटनाक्रम में, श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) ने चुनाव में उन्हें वोट देने का फैसला किया है। टीपीए नेता सांसद मनो गणेशन ने कहा कि तमिल प्रोग्रेसिव एलायंस (टीपीए) ने भी सर्वसम्मति से राष्ट्रपति चुनाव में अल्हाप्पेरुमा का समर्थन करने का फैसला किया है। श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस (एसएलएमसी) और ऑल सीलोन मक्कल कांग्रेस (एसीएमसी) ने भी अल्हाप्पेरुमा को वोट देने का फैसला किया है। दूसरी ओर, विक्रमसिंघे को लोकप्रिय 'अरागलया' सरकार विरोधी आंदोलन से समर्थन नहीं मिला।

अरागलया के नेता हरिंडा फोन्सेका ने कहा, "हम रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति पद के लिए वैध उम्मीदवार के रूप में खारिज करते हैं।" हालांकि, सबसे निर्णायक कारक जो इसे विक्रमसिंघे की ओर ले जा सकता है, वह है एसएलपीपी सांसदों की व्यक्तिगत असुरक्षा। उनमें से 70 से अधिक को आगजनी और हमलों का सामना करना पड़ा तथा एक की हत्या कर दी गई। 

स्तंभकार कुसल परेरा ने कहा, "सबसे निर्णायक कारक व्यक्तिगत सुरक्षा होगा। यहां तक ​​​​कि जिनके घर क्षतिग्रस्त नहीं किए गए, उन्हें डर है कि वे खतरे में पड़ सकते हैं। उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो दृढ़ निर्णय ले सके।" उन्होंने कहा कि विक्रमसिंघे ने सुरक्षा स्थिति को पहले से ही नियंत्रण में लाने में सक्षम होने के लिए पर्याप्त इरादा दिखाया है। 

विक्रमसिंघे के एक प्रमुख सहयोगी वजीरा अबेयवर्धने ने दावा किया कि कार्यवाहक राष्ट्रपति 125 मतों के साथ विजेता बनकर उभरेंगे। इस बीच, एसएलपीपी के अध्यक्ष पीरिस ने कहा कि उनकी पार्टी का बहुमत राष्ट्रपति के रूप में अल्हाप्पेरुमा को नियुक्त करने के पक्ष में है।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :श्रीलंकाRanil Wickremesinghe
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा