लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका को भारत से कोविड-19 टीके की पांच लाख खुराके निशुल्क मिलीं

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:11 IST

Open in App

कोलंबो, 28 जनवरी भारत के ‘कोविशिल्ड’ टीके की पांच लाख खुराकें बृहस्पतिवार को कोलंबो पहुंची। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने हवाईअड्डे पर इस खेप को स्वीकार किया।

भारत ने अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत श्रीलंका को टीके दान दिए हैं।

भारत के पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह श्रीलंका और सात अन्य देशों - भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस को सहायता के तौर पर कोविड-19 के टीके देगा।

भारत अपनी '' पड़ोसी प्रथम'' नीति के तहत सहायता के तौर पर नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव को सहायता के रूप में कोविड-19 टीके भेजे चुका है।

‘एअर इंडिया’ के विशेष विमान में जब टीके कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे, तब राष्ट्रपति राजपक्षे भी वहां मौजूद थे।

टीकों की ये खुराकें 42 डिब्बों में बंद थीं।

राजपक्षे के साथ हवाईअड्डे पर कोलंबो में भारतीय दूत गोपाल बागले भी मौजूद थे।

भारतीय उच्च आयोग ने ट्वीट किया, ‘‘ पोया दिवस पर ‘कोविशिल्ड’ टीकों की पांच लाख खुराकें प्राप्त कर धन्य हैं.... ’’

श्रीलंका द्वारा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादित टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने के बाद टीके भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार देश में शुक्रवार से कोलंबो के आसपास छह अस्पतालों में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी