लाइव न्यूज़ :

नियम तय होने तक स्पाइवेयर एवं निगरानी प्रौद्योगिकी पर रोक लगाई जाए : मानवाधिकार विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:58 IST

Open in App

जिनेवा, 12 अगस्त (एपी) संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने वाले मानवाधिकार विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न देशों का आह्वान किया कि स्पाइवेयर एवं अन्य निगरानी प्रौद्योगिकी के बिक्री एवं हस्तांतरण संबंधी नियम तय होने तक, इसके इस्तेमाल पर रोक लगायी जानी चाहिए ताकि इससे मानवाधिकारों का हनन न हो।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि विशेषज्ञ नए पेगासस स्पाइवेयर खुलासों के संदर्भ में बोल रहे थे। इसमें चिंता जताई गई कि कुछ स्थानों पर ‘‘मानवाधिकार रक्षकों, पत्रकारों और राजनीतिक विरोधियों की निगरानी करने, उन्हें धमकाने और चुप कराने के लिए उच्च आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।’’

इसने बयान जारी कर कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञ आज सभी देशों से अपील करते हैं कि निगरानी प्रौद्योगिकी की बिक्री एवं हस्तांतरण पर तब तक वैश्विक रोक लगाई जाए जब तक कि वे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के अनुरूप इसके इस्तेमाल के लिए ठोस नियम नहीं बना लेते हैं।’’

पिछले महीने एक वैश्विक मीडिया संगठन की खबर के मुताबिक इजराइल के एनएसओ समूह के सैन्य स्तर के पेगासस मैलवेयर का इस्तेमाल पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विरोधियों की जासूसी में किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी