तेज गति से जा रही गाड़ी क्रिसमस परेड में घुसी, पांच लोगों की मौत
By भाषा | Updated: November 22, 2021 11:58 IST2021-11-22T11:58:49+5:302021-11-22T11:58:49+5:30

तेज गति से जा रही गाड़ी क्रिसमस परेड में घुसी, पांच लोगों की मौत
वौकेशा (अमेरिका), 22 नवंबर (एपी) मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में रविवार को तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी अवरोधक तोड़ कर क्रिसमस परेड में घुस गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
वौकेशा के अधिकारियों ने रविवार देर रात एक वक्तव्य में पुष्टि की कि घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने कहा कि मरने वालों तथा घायलों की संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि कुछ लोग स्वयं भी अस्पताल पहुंचे थे।
मरने वालों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की हिरासत में है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।